विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: ईयरफोन से गाना सुन रहा युवक ट्रेन से कटा, मौत; ट्रैक पर बिखर गया क्षत-विक्षत शव

Published: Fri, 13 Jun 2025 03:25 PM (IST)

गाजीपुर के खानपुर में फरीदहा रेलवे हाल्ट के पास 22 वर्षीय हरिश्चंद्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह ...और पढ़ें

रेलवे लाइन किनारे टहलने के पश्चात पटरी पर बैठकर सुन रहा था गाना। जागरण
रेलवे लाइन किनारे टहलने के पश्चात पटरी पर बैठकर सुन रहा था गाना। जागरण

HighLights

  1. पटरी पर गाना सुनते युवक की मौत
  2. ट्रेन से कटकर क्षत-विक्षत हुआ शव
  3. परिजनों में मचा कोहराम

संवाद सूत्र, जागरण खानपुर (गाजीपुर)। फरीदहा रेलवे हाल्ट के पास रेल पटरी पर बैठकर गाना सुन रहे खानपुर के 22 वर्षीय युवक हरिश्चंद्र की मऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह ट्रेन से इस कदर कटा था कि उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए, जो भी देख रहा था वह दंग रह जा रहा है। हरिश्चंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

फरीदहा रेलवे हाल्ट के पास अक्सर सुबह में युवक रेल पटरी के किनारे टलहते हैं, उसी में कुछ रेल पटरी पर ही बैठकर कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनने लगते हैं। गुरुवार को हरिश्चंद्र पटरी किनारे टहल रहा था। हाल्ट से करीब 50 मीटर दूर पूर्वी सिरे पर पहुंचकर कानों में मोबाइल का वायर लगाए हरिश्चंद्र रेल पटरी पर बैठ गया और गाना सुनने लगा।

काफी देर तक वह रेल पटरी पर बैठ कर गाने का आनंद ले रहा था। उसी समय मऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार ट्रेन उसके करीब पहुंचने लगी। ट्रेन चालक ने पटरी पर बैठे युवक को देखा तो बार-बार हार्न दिया। वहीं हाल्ट पर बैठे यात्री भी तेज-तेज चिल्लाने लगे।

इसके बाद भी हरिश्चंद्र के कानों में लगे ईयरफोन लीड से सुनाई नहीं दी और देखते ही देखते तेज रफ्तार ट्रेन उसके पास पहुंच गई और हरिश्चंद्र के शरीर को काटते हुए आगे निकल गई। यह नजारा देखकर प्लेट फार्म पर बैठे यात्री एकदम सन्न रह गए। हरिश्चंद्र के मां की मौत हो चुकी है।

वह मेहनत मजदूरी करने के साथ ही पिता के कामों में हाथ बंटाता था। हरिश्चंद्र दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। इसकी सूचना पर आनन-फानन स्वजन पहुंचे और रेलवे पटरी से शव उठाकर घर ले आए। खानपुर पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।