Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • AI बूटकैंप
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
LIVE BLOG

Kedarnath Door opening LIVE: सीएम धामी ने दी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं, कहा- भगवान केदार की कृपा जनमानस पर बनी रहे

Kedarnath Door opening Today Live Update : केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह 6:25 बजे खोल दिए गए। पहले दिन दर्शनों के लिए 15 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ धाम व यात्रा पड़ावों पर पहुंच चुके हैं।

By Nirmala BohraFri, 06 May 2022 04:09 PM (IST)
News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह 6:25 बजे खोल दिए गए। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मौजूद रहे। मंंदिर की दस क्विंटल फूलों के साथ ही लाइटिंग से भव्य सजावट की गई है। पहले दिन दर्शनों के लिए 15 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ धाम व यात्रा पड़ावों पर पहुंच चुके हैं।

Kedarnath Door opening Live Update :

6 May 20224:09:06 PM
केदारनाथ हेली सेवा आज से पांच जून तक सभी टिकट बुक

केदारनाथ हेली सेवा आज से पांच जून तक सभी टिकट बुक हो चुके हैं। अब तक 30 हजार 267 टिकट आनलाइन बुक हुए हैं। बता दें कि केदारनाथ के लिए फाटा, नारायणकोटी, सेरसी व सोनप्रयाग स्थित हेलीपैड से उड़ान भरी जाएगी।

6 May 20223:30:36 PM
आठ मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

आठ मई को सुबह छह बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट।

6 May 20222:13:39 PM
अब तक 653963 श्रद्धालु करा चुके पंजीकरण

चारधाम यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। चारधाम सहित श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 653963 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम दर्शन के लिए सबसे ज्यादा 226173 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

6 May 202212:47:36 PM
कपाट खुलने पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र में किया दुग्धाभिषेक

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर वित्त व संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा क‍ि केदारनाथ भगवान की कृपा जनमानस पर बनी रहे। इस मौके पर प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में भगवान वीरभद्र मंदिर में दुग्धाभिषेक कर प्रसाद वितरित किया।

6 May 202211:59:59 AM
कपाट खुलने के अवसर पर ये लोग रहे मौजूद

 केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित पंकज मोदी, पूर्व विधायक मनोज रावत, मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, सज्जन जिंदल, वीरेंद्र असवाल, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव धर्मस्व हरिचंद सेमवाल, केदार सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, कृष्णनाथ गोस्वामी, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, गिरीश देवली, आरके नौटियाल, आचार्य ओंकार शुक्ला, यदुवीर पुष्पवान, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला डा हरीश गौड़, अमित शुक्ला, विपिन तिवारी राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

6 May 202211:20:25 AM
केदारनाथ भगवान की कृपा जनमानस पर बनी रहे : मुख्यमंत्री
blog images

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पर्यटन धर्मस्व संस्कति मंत्री सतपाल महाराज ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि केदारनाथ भगवान की कृपा जनमानस पर बनी रहे। उल्लेखनीय है कि कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली दो मई को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से पैदल मार्ग से चलकर गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड होते हुए पाचं मई की शाम को धाम पहुंची थी। शुक्रवार छह मई को धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खुल गए।

6 May 202210:52:37 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहला रूद्राभिषेक

प्रात: पांच बजे से मंदिर के गर्भगृह के द्वार का पूजन शुरू हुआ। केदारनाथ धाम के रक्षक क्षेत्रपाल श्री भकुंट भैरव के आव्हान के साथ ठीक प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर धाम के मुख्य द्वार के कपाट खोल दिए गए। कपाट खुलते ही केदारनाथ भगवान के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से जागृत किया गया। कुछ ही पल बाद बाबा के निर्वाण दर्शन हुए। इसके बाद बाबा के श्रृंगार दर्शन शुरू हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहला रूद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया और मराठा रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

6 May 202210:24:36 AM
चारधाम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्‍या सीमित

उत्‍तराखंड शासन द्वारा इस बार बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में क्षमता के अनुसार प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी है। 45 दिनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है। केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 12 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। वहीं बदरीनाथ में बदरीनाथ में प्रतिदिन 15 हजार, गंगोत्री में सात हजार, यमुनोत्री धाम में एक दिन में चार हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कर सकेंगे।

6 May 202210:01:15 AM
श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो : गढ़वाल आयुक्त

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि केदारनाथ दर्शन को आने वाले किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के सफल संचालन के लिए अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता, सेवाभाव एवं आपसी समन्वय के साथ करें। तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा। यात्रा मार्ग से धाम तक पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही वाटर एटीएम बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में शौचालयों की संख्या बढ़ाने को कहा। साथ ही इनकी साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

6 May 20229:43:27 AM
कपाट खुलने के समय धाम में मौजूद रहे कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष करन माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष करन माहरा भी कपाट खुलने के समय धाम में मौजूद रहे। वह भी इस पल के साक्षी बने। उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया पोस्‍ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि वैदिक मंत्रोच्चार और सभी विधि विधान के साथ आज बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। साथ ही बाबा केदार के अलौकिक दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। सभी श्रद्धालुओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं। उन्‍होंने बाबा से सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

6 May 20229:19:22 AM
बदरीनाथ धाम में मंदिर मार्ग पर मिलेगा इस बार प्रसाद

बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी महायोजना के कार्य के दौरान मंदिर के आसपास हटाई गई प्रसाद की दुकानें अभी अस्थाई रूप से मंदिर मार्ग पर सड़क किनारे नजर आएंगी और यहीं से श्रद्धालु प्रसाद खरीद सकेंगे।

6 May 20229:19:21 AM
पंजीकरण कराने में हो रही है परेशानी

चारधाम यात्रा में पर्यटन विभाग की ओर से पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण करवाने में खासी परेशानियां यात्रियों को झेलनी पड़ रही हैं। यात्रियों को देर रात तक भूखे-प्यासे लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। पंजीकरण स्थलों पर मानव संसाधनों की भी कमी खल रही है। उत्तरकाशी के हीना में भी पंजीकरण स्थल बनाया गया है, लेकिन यहां पंजीकरण कराना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से मशीनें लगाई हैं, लेकिन ये मशीनें धूल फांक रही हैं।

6 May 20229:18:54 AM
डीजल-पेट्रोल को लेकर समस्या

चारधाम यात्रा शुरू होते ही यात्रियों के सामने कई समस्याएं आने लगी हैं। यात्रियों को सड़क पर जाम के साथ डीजल-पेट्रोल को लेकर समस्या झेलनी पड़ रही है।

6 May 20228:36:17 AM
मुख्‍यमंत्री के साथ ही उनकी पत्‍नी भी बाबा केदारनाथ धाम पहुंची

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के साथ ही उनकी पत्‍नी गीता धामी भी बाबा केदारनाथ धाम पहुंची और पूजा-अर्चना की। मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि मैं बाबा केदार से प्रार्थना करता हूं कि यह यात्रा सफल रहे और सभी यात्री स्‍वस्‍‍‍‍थ्‍य व सुरक्षित रहें।

6 May 20227:42:44 AM
यात्रा मार्ग पर लगाए रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड

गोपेश्वर : चारधाम यात्रा व हेमकुंड आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इससे रात्रि में वाहनों को मार्ग संकरा, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, आबादी वाले क्षेत्र के साथ साथ अन्य सांकेतिक व आदेशात्मक जानकारी प्राप्त हो सके। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान प्रात: चार बजे से रात्रि 10 बजे तक ही वाहनों की आवाजाही होगी। साइन बोर्ड लगाने का मकसद तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाना है।

6 May 20227:08:00 AM
आठ मई को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर से तिलों के तेल की कलश यात्रा आज आदि शंकराचार्य की गद्दी के साथ पांडुकेश्वर स्थित योग-ध्यान बदरी मंदिर और सात मई को वहां से भगवान के प्रतिनिधि उद्धवजी व देवताओं के खजांची कुबेरजी की डोली के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। आठ मई को सुबह 6:15 बजे धाम के कपाट खोले जाएंगे।

6 May 20226:56:39 AM
सभी होटलों की बुकिंग 15 जून तक लगभग फुल

पिछले दो वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा पर प्रतिबंध रहा, जबकि बाद में भी प्रतिबंध के साथ यात्रा शुरू हुई, जिससे काफी कम संख्या में यात्री दर्शनों को पहुंचे। इस बार उम्मीद की जा रही अब तक के सभी रिकार्ड चारधाम यात्रा में आने वाले भक्तों की संख्या के टूट जाएंगे। केदारनाथ धाम समेत यात्रा पड़ावों में सभी होटलों की बुकिंग 15 जून तक लगभग फुल हो चुकी है। हेली टिकट की बुकिंग भी फुल हो चुकी है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भारी संख्या में दर्शनों के लिए भक्त पहुंचेंगे।

6 May 20226:42:42 AM
कपाट खुलने के मौके पर सात हजार से अधिक भक्त मौजूद

आने वाले छह महीनों तक यहीं पर भक्त भोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे। कपाट खुलने के मौके पर सात हजार से अधिक भक्त मौजूद थे।

6 May 20226:28:02 AM
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्‍यमंत्री धामी रहे मौजूद
blog images

सुबह छह बजकर 25 मिनट पर विधिविधान के अनुसार बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा करवाई गई।

6 May 20226:26:05 AM
केदारनाथ में चहल-पहल, गौरीकुंड में होटल फुल
blog images

केदारनाथ यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले ही मुख्य पड़ाव स्थलों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। केदारनाथ धाम में भी यात्री बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनों को पहुंच गए हैं। गौरीकुंड, सोनप्रयाग व केदारनाथ में देश-विदेश के लगभग 15 हजार यात्री पहुंच चुके हैं। केदारनाथ यात्रा को लेकर भोले के भक्तों में भारी उत्साह है।

6 May 20226:24:45 AM
सुबह छह बजे से धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया हुई शुरू
blog images

 शुक्रवार को सुबह छह बजे से धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान पूजा-अर्चना की गई। धाम में मौजूद हजारों भक्‍त केदार बाबा के दर्शनों के लिए उत्‍सुक दिखाई दिए।

6 May 20226:21:22 AM
आज से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, पांच जून तक सभी टिकट बुक
blog images

कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवा भी शुरू हो जाएगी। विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम ने सभी हेलीपैड का निरीक्षण कर हेली कंपनियों को उड़ान की अनुमति दे दी है। वहीं, पांच जून तक के लिए सभी हेली टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। अब तक 30267 टिकट आनलाइन बुक हुए हैं। 

6 May 20226:20:46 AM
दस क्विंटल फूलों के साथ भव्य सजावट
blog images

 केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह 6:25 बजे खोले जाएंगे। मंदिर की दस क्विंटल फूलों के साथ भव्य सजावट की गई है। पहले दिन दर्शनों के लिए 15 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ धाम व यात्रा पड़ावों पर हैं। इससे पूर्व, मराठा रेजीमेंट के बैंड की मधुर लहरियों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली भी गुरुवार को दोपहर बाद केदारपुरी पहुंची।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us