विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागलपुर से झारखंड-बंगाल के लिए चलेंगी बीएसआरटीसी की बसें, प्रमुख शहरों के लिए होगा रूट सर्वे

Published: Thu, 05 Jun 2025 01:58 PM (IST)

भागलपुर से झारखंड और बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) जल्द ही ...और पढ़ें

भागलपुर से झारखंड-बंगाल के लिए चलेंगी बीएसआरटीसी की बसें (फाइल फोटो)
भागलपुर से झारखंड-बंगाल के लिए चलेंगी बीएसआरटीसी की बसें (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर से झारखंड की यात्रा करने वाले यात्रियों और व्यवसायियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनकी यात्रा आसान होगी। जी हां बिहार राज्य पथ परिवहन प्रमंडल भागलपुर द्वारा जल्द ही झारखंड-बंगाल के लिए बीएसआरटीसी बसों का परिचालन शुरू करने की तैयारी में है।

बस परिचालन को लेकर भागलपुर परिवहन प्रमंडल द्वारा रूट सर्वे कराया जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) द्वारा भागलपुर से देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, रामपुरहाट, रानीगंज, दुर्गापुर और आसनसोल जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना है।

भागलपुर परिवहन प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बीएसआरटीसी से भागलपुर को 24 नई बसें बीते दिनों मिली है। इसमें से कुछ बसों का परिचालन अंतरराज्यीय रूटों पर किया जाएगा। टीम झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों के लिए रूट सर्वे करेगा।

इस सर्वे के तहत संभावित मार्गों की स्थिति, सुरक्षा मानक, स्टॉपेज और यात्रियों की संख्या का आकलन होगा। रूट सर्वे के बाद रूट मैपिंग, स्टॉप चिह्नित करने और टिकट दर निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शुरुआत में सीमित बसों के साथ सेवा शुरू कर, यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसका विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीमित रूटों पर ही बसें चलती हैं, जिससे यात्रियों विशेषकर छात्रों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। इस सेवा से भागलपुर के व्यापारियों और आम यात्रियों को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय व्यापार को भी मजबूती मिलेगी और राज्य का संपर्क झारखंड-बंगाल से बेहतर होगा।