Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Constipation: ये काम कर लिया तो नहीं होगा कब्ज, फास्ट फूड और तनाव भी है कारण

    Updated: Thu, 22 May 2025 05:04 PM (IST)

    आगरा में बच्चों में कब्ज की समस्या बढ़ रही है जिसके पीछे फास्ट फूड और तनाव मुख्य कारण हैं। शुरुआती दौर में ध्यान न देने पर गंभीर रोग हो सकते हैं जिनके लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. राहुल देव शर्मा के अनुसार बच्चों को पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम से कब्ज से बचाया जा सकता है।

    Hero Image
    खूब पानी, सलाद और फल खाएं, नहीं होगी कब्ज

    जागरण संवाददाता, आगरा। बच्चों में कब्ज की समस्या तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे फास्ट फूड का सेवन और शारीरिक गतिविधि, व्यायाम बंद होना है। इसके साथ ही बच्चों में भी पढ़ाई का तनाव बढ़ा है इससे कब्ज की समस्या परेशान करने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रारंभिक अवस्था में नजरअंदाज करने से शौच करते समय रक्तस्राव होना क्टल ब्लीडिंग , मेगाकालन, हिर्शस्प्रंग डिजीज की समस्या होने लगी है। ऐसे केस में बच्चों की सर्जरी करनी पड़ रही है। सर्जरी के बाद भी बच्चों को कब्ज ना हो इसके लिए घर जीवनशैली में बदलाव की जरूरत होती है।

    डा. राहुल देव शर्मा, पिडियाट्रिक सर्जन ने बताया कि इसके लिए घर का बना पौष्टिक आहार लें, सलाद, फल और फाइबर युक्त डाइट लेने के साथ ही नियमित व्यायाम करना। खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लेने की सलाह दी जा रही है।