LG TV vs SONY TV: कौन टीवी किस मामले में किसे देती है टेंशन? जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
LG TV vs SONY TV - भारत में एलजी और सोनी लोगों के लिए विभिन्न स्क्रीन साइज व कीमत में टेलीविजन की पेशकश करती हैं। इस लेख में दोनों ब्रांड के कुछ प्रमुख व टॉप रेटेड प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी गई है।
LG TV vs SONY TV: टेलीविजन की दुनिया में एलजी और सोनी दो सबसे बड़े नाम हैं और दोनों ही कंपनियां भारत में अपना कारोबार करती हैं। इन दोनों कंपनियों के टीवी भारतीय खरीददारों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं और ये कंपनियां भी लोगों के विभिन्न वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्राइस ब्रैकेट में प्रोडक्ट की एक लंबी सीरीज की पेशकश करती हैं।
ऐसे में यदि आपने एक नए टेलीविजन सेट को खरीदने का मन बनाया है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं, क्योंकि इस लेख में हम आपको LG TV vs SONY TV के तहत कुछ बेस्ट प्रोडक्ट बारे में बताने जा रहे हैं। ये दोनों ही कंपनियां अपने TV की पेशकश बेहतर स्क्रीन रिजॉल्यूशन, दमदार ऑडियो साउंड और एचडी डिस्प्ले के साथ करते हैं। आइए इन दोनों कंपनियों के तीन-तीन सबसे बेस्ट विकल्प के बारे में जानते हैं।
इस विकल्प की भी जांच करेंः Best Google TVs In India.
LG TV In India: Price, Features and Specifications
एलजी भारत में मुख्य रूप से 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में टीवी की पेशकश करती है, लेकिन यहां जिन तीन TV के बारे में जानकारी दी गई है, वो यूजर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।
LG 80 cm (32 inches) HD Ready Smart LED TV
32 इंच की स्क्रीन साइज वाली यह LG Smart LED TV ब्रांड की फिलहाल किफायती विकल्प है और इसे यूजर्स ने 5 में से 4.3 स्टार की दमदार रेटिंग दी है। इस टीवी में DTH कनेक्शन वाले चैनल के साथ-साथ यूट्यूब, प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार आदि का भी आनंद ले सकते हैं। LG TV Price: Rs 15,990.
प्रमुख खासियत
- 8GB की स्टोरेज
- 1366x768 की रिजॉल्यूशन
- 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल
LG 109.2 cm (43 Inch) 4K Ultra HD Smart LED TV
43 इंच सेगमेंट की टीवी भारत में काफी लोकप्रिय है और यह LG Smart LED TV भी लोगों के लिए एक उपयुक्त विकल्प है। इस टेलीविजन को नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन इंस्टेंट वीडियो, यूट्यूब और ब्राउज़र आदि का सपोर्ट मिल जाता है। इसे 3840 x 2160 की रिजॉल्यूशन और 60Hz के साथ पेश किया जाता है। LG TV Price: Rs 38,999.
प्रमुख खासियत
- 43 इंच की स्क्रीन साइज
- 3840 x 2160 की रिजॉल्यूशन
- सभी OTT सपोर्ट की सुविधा
LG 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED TV
55 इंच की स्क्रीन वाली इस LG Smart LED TV को 3840x2160 की रिजॉल्यूशन और 60 hertz के रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाता है और इसे वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ-साथ 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें गेम आप्टिमाइजर और डैशबोर्ड आदि भी है। LG TV Price: Rs 47,990.
प्रमुख खासियत
- 55 इंच की स्क्रीन साइज
- 3840x2160 की रिजॉल्यूशन
- 20 वॉट का साउंड आउटपुट
सभी विकल्पों की जांच करेंः LG TV In India.
Sony TV In India: Price, Features and Specifications
भारत में सोनी 32 इंच से लेकर 77 इंच तक की स्क्रीन साइज में TV की पेशकश करती हैं, लेकिन यहां जिनके बारे में जानकारी दी गई है, वो यूजर्स के बीच बहुत पसंद किए जाते हैं।
Sony Bravia 80 cm (32 inch) Smart LED Google TV
32 इंच की स्क्रीन साइज वाली यह Sony Smart TV ब्रांड की सबसे सस्ती टीवी है, लेकिन सस्ती होने के बाद भी अन्य प्रतिद्वंदियों के मुकाबले यह बहुत महंगी है। इस Sony Google TV को एलेक्सा के माध्यम से भी कंट्रोल किया जा सकता है और यह सेटेलाइट चैनल के साथ-साथ OTT प्लेटफार्म को भी सपोर्ट करता है। Sony TV Price: Rs 24,990.
प्रमुख खासियत
- 20 वॉट का साउंड आउटपुट
- 1366x768 की रिजॉल्यूशन
- 178 डिग्री का बड़ा व्यूइंग एंगल
Sony Bravia 108 cm (43 inch) 4K Smart LED Google TV
इस Sony LED TV को 43 इंच की स्क्रीन साइज के साथ पेश किया जाता है और इसे भारत में बहुत पसंद किया जाता है। यूजर्स ने इसे 5 में से 4.7 स्टार की दमदार रेटिंग दी है और इस पर DTH वाले पसंदीदा चैनल के साथ-साथ प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार जैसे कई OTT प्लेटफार्म का भी आनंद लिया जा सकता है। Sony TV Price: Rs 44,990.
प्रमुख खासियत
- 20 वॉट का साउंड आउटपुट
- 3840x2160 की रिजॉल्यूशन
- 178 डिग्री का बड़ा व्यूइंग एंगल
Sony Bravia 126 cm (50 inch) 4K Smart LED Google TV
सिनेमाई एक्सपीरिएंस को और भी इम्प्रूव करने के लिए 50 इंच की स्क्रीन वाली इस Sony Smart TV को भी घर लाया जा सकता है। इस टीवी को अपनी आवाज के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। इस Sony Google TV को OTT सपोर्ट के साथ-साथ वॉचलिस्ट, वॉइस सर्च, क्रोमकॉस्ट, गूगल प्ले जैसे स्पेशल फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। Sony TV Price: Rs 57,940.
प्रमुख खासियत
- 20 वॉट का साउंड आउटपुट
- 3840x2160 की रिजॉल्यूशन
- 178 डिग्री का बड़ा व्यूइंग एंगल
सभी विकल्प की जांच करेंः Sony TV In India.
निष्कर्ष- इस तरह स्पष्ट है कि दोनों ही ब्रांड के टेलीविजन को नए जमाने के सभी जरूरी सुविधाओं के साथ पेश किया जाता है और दोनों को लोग बड़े पैमाने पर पसंद करते हैं। हालाँकि अपडेटेड गूगल प्लेटफार्म पर संचालित होने के कारण सोनी अपने ज्यादा कीमत को एडवांस तकनीक के साथ सही ठहराता है, वहीं एलजी टीवी अपनी किफायती कीमत के साथ एक मास प्रोडक्ट बनकर उभरता है।
Disclaimer: जागरण के पत्रकार इस लेख के निर्माण में शामिल नहीं थे। यहां कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।