Best Android TVs In India: मिर्जापुर हो या फैमिलीमैन, अब बड़ी स्क्रीन पर भी कटेगा OTT का गदर
Best Android TVs In India - घर में टेलीविज़न उन महत्वपूर्ण इक्वीपमेंट में से एक है जिन्हें आप अपने घर के लिए खरीद सकते हैं। हालाँकि ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिन पर आपको टीवी को खरीदने से पहले विचार करना पड़ता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आपके पास अलग-अलग कीमत व स्क्रीन साइज में टीवी की खरीददारी के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं।
Best Android TVs In India: घर में टेलीविज़न उन महत्वपूर्ण इक्वीपमेंट में से एक है, जिन्हें आप अपने घर के लिए खरीद सकते हैं। हालाँकि ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिन पर आपको टीवी को खरीदने से पहले विचार करना पड़ता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आपके पास अलग-अलग कीमत व स्क्रीन साइज में टीवी की खरीददारी के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे में उपयुक्त विकल्प का चयन करना मुश्किल हो जाता है।
हालाँकि टीवी खरीददारी के बहुत सारे पहलू होते हैं, जिनमें स्क्रीन साइज, साउंड क्वालिटी, रिजॉल्यूशन के साथ-साथ फीचर्स भी शामिल है, लेकिन नए जमाने के लोग खरीददारी में उन Television को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो एंड्राइड सेवाएं और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं। लिहाजा हम यहां आपको Best Android TVs In India और Android TV Price के बारे में बताने जा रहे हैं।
Best Android TVs In India: कीनत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यहां आपको जिन Television के बारे में जानकारी दी जा रही है, वे स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं और आप इनमें स्ट्रीम कर सकते हैं। साथ ही गेम आदि भी खेल सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ विकल्प के चयन के लिए सूची की जांच करें।
1. Haier 81cm (32 inches) Smart Google TV
यह 32 इंच टीवी भारतीय बाजार में बहुत लोकप्रिय है और यूजर्स ने इसको 4.2 स्टार की शानदार रेटिंग दी है। यह टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर संचालित होता है, जो लोगों के पसंदीदा प्रोग्राम को सजेस्ट करता है।
इसकी कीमत भी काफी कम है और इसे गूगल असिस्टेंट, डॉल्बी ऑडियो, गूगल टीवी और बेजल लेस डिजाइन दिया गया है और यह कई ओटीटी प्लेटफार्म को सपोर्ट करता है। Haier Smart TV Price: Rs 13,490.
प्रमुख खासियत
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 1366x768 की HD रेजोल्यूशन
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 16 वॉट का स्पीकर
2. Redmi 80 cm (32 inch) Android TV
इस सूची में सबसे पहले 32 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस Redmi Android TV का नाम लिया जा सकता है, जो एक किफायती विकल्प भी है। इसे यूजर्स भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और 5 में से 4.2 स्टार की दमदार रेटिंग दी है। इस स्मार्ट टीवी में आप DTH चैनल के साथ-साथ सभी OTT प्लेटफार्म का आनंद ले सकते हैं। Redmi Android TV Price: Rs 13,999.
प्रमुख खासियत
- सभी OTT प्लेटफार्म सपोर्ट
- आकर्षक और स्लिम डिजाइन
- 1366x768 की एचडी रिजॉल्यूशन
3. TCL 100 cm (40 inch) Android TV
40 इंच की स्क्रीन साइज वाली यह TCL Android TV भी इस Best Android TVs In India की एक प्रमुख दावेदार है, क्योंकि इसे आपके लिए 1920x1080 की रिजॉल्यूशन और 60 Hertz के रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाता है। इस TCL Smart TV को यूजर्स ने एमेजन प 5 में से 4.2 स्टार की दमदार रेटिंग दी है। TCL Android TV Price: Rs 17,990.
प्रमुख खासियत
- 60 Hertz का रिफ्रेश रेट
- 20 वॉट का साउंड आउटपुट
- 1920x1080 की रिजॉल्यूशन
4. OnePlus 108 cm (43 inch) Android TV
यदि आप अपने बेडरूम को एक टीवी से सजाना चाहते हैं तो आप इस OnePlus Android TV पर विचार कर सकते हैं। इस टेलीविजन को आपके लिए OTT सपोर्ट के साथ भी पेश किया जाता है और इसमें 1920x1080 की फुल एचडी रिजॉल्यूशन और 60 Hertz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। OnePlus Android TV Price: Rs 24,999.
प्रमुख खसियत
- 60 Hertz का रिफ्रेश रेट
- 1920x1080 की रिजॉल्यूशन
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 20 वाट का आउटपुट
5. Acer 127 cm (50 inches) Android TV
Best Android TVs In India की लिस्ट में इस Acer Android TV को भी रखा जा सकता है,क्योंकि इसे वाई-फाई कनेक्टविटी, एंड्राइड टीवी 11, गूगल असिस्टेंट और वॉइस कंट्रोल्ड स्मार्ट रिमोट के साथ पेश किया जाता है। 50 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस स्मार्ट एलईडी टीवी को यूजर्स ने 5 में से 4.3 स्टार की रेटिंग दिया गया है। Acer Android TV Price: Rs 28,999.
प्रमुख खासियत
- 60 Hertz का रिफ्रेश रेट
- 3840x2160 की रिजॉल्यूशन
- 30 वॉट का साउंड आउटपुट
6. Hisense 139 cm (55 inch) 4K Ultra HD Smart IPS QLED TV
आप 55 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस Hisense TV पर भी विचार कर सकते हैं और इसे आपके लिए 4K अल्ट्रा एचडी 3840x2160 की रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट, फुल ऐरे लोकल डिमिंग, लाइट सेंसिंग आदि के साथ पेश किया जाता है। Hisense TV Price: Rs 54,990.
प्रमुख खासियत
- 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट
- 3840x2160 की रिजॉल्यूशन
- 20 वॉट का साउंड आउटपुट
सभी विकल्पों को देखेंः Best Android TVs In India.
Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।