विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Open: सेमीफाइनल में थमा भांबरी का सफर, ब्रिटिश जोड़ी ने दी मात

Published: Fri, 05 Sep 2025 08:33 PM (IST)

यूएस ओपन में भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस का मेंस डबल्स में सफर समाप्त ...और पढ़ें

सेमीफाइनल में थमा भांबरी का सफर। फाइल फोटो
सेमीफाइनल में थमा भांबरी का सफर। फाइल फोटो

 न्यूयार्क, प्रेट्र। भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस यूएस ओपन के मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में हार गए, जो किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भांबरी और वीनस को नील स्कूप्स्की और जो सैलिसबरी की छठी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश जोड़ी से रोमांचक मुकाबले में 7-6 (2) 6-7 (5) 4-6 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे पहले भारतीय खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया था।

दिल्ली के रहने वाले 33 वर्षीय भांबरी ओपन युग में लिएंडर पेस, महेश भूपति और रोहन बोपन्ना के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के डबल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले केवल चौथे भारतीय मेंस खिलाड़ी बन गए।

भांबरी और वीनस की जोड़ी ने फ्लशिंग मीडोज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था और अंतिम चार तक के अपने सफर में वरीयता प्राप्त जोड़ियों को भी हराया।

हार के बाद भांबरी ने कहा, यह मेरे लिए एक विशेष सप्ताह रहा है। इस स्तर पर खेलना और किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचना एक बड़ा क्षण है। पिछले दशक में कई चोटों से जूझने वाले दिल्ली के इस खिलाड़ी के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना एक बड़ी सफलता है। इससे उनकी रैंकिंग में भी काफी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- US Open: भारत के युकी भांबरी ने रचा इतिहास, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे

यह भी पढ़ें- US Open 2025: युकी भांबरी ने पहली बार ग्रैंड स्‍लैम के क्‍वार्टर फाइनल में बनाई जगह, चौथी वरीय जोड़ी को दी शिकस्‍त