विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूएस ओपन: एलिना रिबाकिना ने नाओमी ओसाका को किया बाहर, एलेक्जेंडर ज्वेरेव एकतरफा जीते

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:53 AM (IST)

यूएस ओपन में कजाख्स्तान की एलिना रिबाकिना और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

एलिना रिबाकिना

एलिना रिबाकिना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में सोमवार को कजाख्स्तान की एलिना रिबाकिना और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। रिबाकिना ने जापान की नाओमी ओसाका को हराया तो फ्रेंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव ने इटली के लुसियानो डार्डेरी को पराजित किया।
शीर्ष वरीय जर्मनी के ज्वेरेव नेअपनी धीमी शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए डार्डेरी को 6-2, 6-2, 7-6(3) से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। अपना लगातार चौथा रात्रि मैच खेल रहे ज्वेरेव के दो मुकाबले पांच सेट तक जा चुके थे लेकिन इस मैच में 29 साल के ज्वेरेव ने मैच को लंबा नहीं होने दिया और पहले दोनों सेट बेहद आसानी से अपने नाम कर लिए।

साल 2020 में फाइनल खेल चुके ज्वेरेव ने आखिरी सेट में कड़ी चुनौती झेली लेकिन अंततः ये मैच आधी रात से पहले खत्म कर ही लिया। इस साल न्यूयार्क में पहली बार कोई मैच आधी रात से पहले (रात 11.48 बजे) खत्म हुआ।

मैच के बाद ज्वेरेव ने मजाक में कहा भी कि मुझे नहीं पता कि बचे हुए वक्त में क्या करूं क्योंकि अभी तो आधी रात भी नहीं हुई है। शायद मैं किसी प्रैक्टिस कोर्ट या बार में जाऊंगा... मजाक कर रहा. निश्चिंत रहिए मैं पहले दोनों मैचों की तुलना में बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। मुझे लग रहा था कि मेरे खेल में निरंतरता है लेकिन डार्डेरी ने तीसरे सेट में बहुत कमाल की शुरुआत की। मैंने किसी को लगातार इतना तेज प्रहार करते बहुत कम देखा है। उन्होंने मेरी मुश्किल बहुत बढ़ा दी थी। अपने खेल और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश से खुश हूं।

लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में रूस के कैरेन खाचानोव ने बेहतरीन वापसी करते हुए 20 साल के अमेरिकी लर्नर टिएन को 7-5, 4-6, 6-7(6), 6-1, 6-4 से हराया। जबकि, ग्रैंडस्टैंड कोर्ट पर नीदरलैंड्स के बोटिक वैन डे ज़ैंडशल्प ने पांच सेट तक खिंचे मैराथन मुकाबले में आर्थर गेआ को 3-6, 6-7(0), 7-6(7), 7-6(3), 6-4 से मात दी वहीं बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लाक्स ने अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को 6-3, 4-6, 7-5, 7-5 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टरफाइनल में पहुंची गफ-रिबाकिना

रिबाकिना ने अपने तीसरे बड़े खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ाते हुए पूर्व यूएस ओपन चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका को 6-1, 6-4 से हरा दिया। रिबाकिना अब विश्व नंबर एक बनने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। अगर वह ओलिंपिक चैंपियन झेंग किनवेन के विरुद्ध क्वार्टरफाइनल मैच जीत लेती हैं तो अपने करियर में पहली बार विश्व नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगी।

वहीं अमेरिकी खिलाड़ी कोको गफ और विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद एलेना रिबाकिना ने यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। चौथी वरीयता प्राप्त गफ हमवतन खिलाड़ी इवा योविच को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें रूस की मीरा आंद्रीवा को हराना होगा।

मीरा ने आस्ट्रिया की अनास्तासिया पोतापोवा को 5-7, 6-4, 6-3 से मात देकर अंतिम आठ में जगह बनाई। इस मैच के बारे में बात करते हुए गफ ने कहा कि मीरा के साथ मुकाबले हमेशा कठिन होते हैं।

ग्रैंड स्लैम जीतकर आ रही मीरा अभी अलग माइंडसेट में होंगी... यह मैच बहुत तगड़ा और मुश्किल होने वाला है। गफ इस साल यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली कुल छठी अमेरिकन खिलाड़ी हैं। गफ के साथ जेसिका पेगुला, एम्मा नवारो, फ्रांसिस टियाफो, एलेक्स मिचल्सन और बेन शेल्टन भी अंतिम आठ में हैं।

झेंग ने स्वियातेक को हराकर किया उलटफेर

चीन की झेंग किनवेन ने बड़ा उलटफेर करते हुए छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक को हरा दिया। झेंग ने 2022 की चैंपियन स्वियातेक के विरुद्ध बहुत जीवटता दिखाते हुए जीत हासिल की।
तीसरे राउंड में मैडिसन कीज के विरुद्ध निर्णायक सेट में 0-5 से वापसी करने वाली झेंग ने स्वियातेक के विरुद्ध भी महज 20 मिनट में पहले पांच गेम गंवा दिए लेकिन फिर बेहतरीन वापसी करते हुए 7-5, 6-3 से जीत हासिल की। वह साल 2021 में एम्मा रादुकानु के बाद यूएस ओपन क्वार्टरफाइनल तक आने वाली पहली महिला क्वालिफायर हैं।