विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roger Federer Retirement: टेनिस जगत के बादशाह रोजर फेडरर ने कर दी संन्यास की घोषणा

By Viplove KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 07:17 PM (IST)

Roger Federer Retirement 20 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने वाले फेडरर ने इस साल लेबर कप के बाद खेल ...और पढ़ें

Federer Announces Retirement After Laver Cup 2022
Federer Announces Retirement After Laver Cup 2022

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टेनिस जगत के बादशाह स्विट्जरलैंड के स्टार रोजर फेडरर ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। 41 साल के इस टेनिस सुपर स्टार ने 24 साल लंबे करियर में 1500 से ज्यादा मुकाबले खेले। इस दौरान वह अमेरिका के पीट सैमप्रास के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी को रिकार्ड को अफने नाम किया। लेबर कप 2022 उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा, इसके बाद वह इस खेल से संन्यास ले लेंगे।

गुरुवार 15 सितंबर 2022 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस दिन टेनिस जगत पर दो दशक तक राज करने वाले महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने संन्यास की घोषणा की। 20 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने वाले इस दिग्गज ने इस साल लेबर कप के बाद खेल को अलविदा करने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने अपनी बात फैंस तक पहुंचाई।

View this post on Instagram

A post shared by Roger Federer (@rogerfederer)

फेडरर ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, "मैं 41 साल का हो चुका हूं, पिछले 24 सालों में मैंने 1500 से ज्यादा मुकाबलों में खेला और टेनिस ने मुझे उससे कहीं ज्यादा दिया है जिसका सपना देखा था। अब मुझे इस बात को समझना होगा कि आखिर मेरे इस करियर का अंत का वक्त कब है।"

साल 2009 में फेडरर ने सैमप्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। हालांकि इसके बाद स्पेन के राफेल नडाल और सर्बिया के नोवाक जोकोविक से वह इस मामले में पिछड़ गए।  237 हफ्ते तक लगातार फेडरर ने नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड बनाया। करियर में डबल ओलिंपिक गोल्ड के साथ कुल 103 ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की। 

रोजर फेडरर का करियर

अपने 24 साल के लंबे करियर में फेडरर ने कुल 20 ग्रैंड स्लैम खितााब जीते जिसमें सबसे ज्यादा 8 विंबलडन खिताब रहे। 6 बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन पर कब्जा जमाया जबकि 5 यूएस ओपन खिताब अपने नाम किए। करियर में उनके लिए सबसे मुश्किल फ्रेंच ओपन रहा लेकिन 1 बार इसे भी जीत करियर स्लैम पूरा किया।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम

इस वक्त स्पेन के नडाल के पास 22 ग्रैंड स्लैम खिताब है। सर्बिया के जोकोविक ने कुल 21 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं। फेडरर 20 स्लैम के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका की पूर्व महिला स्टार सेरेना विलियम्स के नाम दर्ज हैं। उन्होंने कुल 23 ग्रैंड स्लैम हासिल किए हैं।