Move to Jagran APP

US Open 2020 से बाहर किए गए नोवाक जोकोविक को हुआ बड़ा नुकसान

महिला अधिकारी को गेंद मारने की वजह से US Open 2020 से बाहर किए गए नोवाक जोकोविक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए माफी मांगी है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 08:22 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 08:22 AM (IST)
US Open 2020 से बाहर किए गए नोवाक जोकोविक को हुआ बड़ा नुकसान
US Open 2020 से बाहर किए गए नोवाक जोकोविक को हुआ बड़ा नुकसान

न्यूयॉर्क, एजेंसी। सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने रविवार को यूएस ओपन के एक मुकाबले में महिला अधिकारी को गेंद मार दी थी। इसके बाद उनको यूएस ओपन से बाहर कर दिया गया, लेकिन अब दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। जोकोविक को इस गलती का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। नोवाक जोकोविक ने भले ही अपने फैंस और उस महिला अधिकारी से माफी मांगी है, जिसको उन्होंने चोट पहुंचाई थी, लेकिन उनको इस टूर्नामेंट से काफी नुकसान भी हुआ है। 

prime article banner

इंस्टाग्राम पर किए गए भावुक पोस्ट में नोवाक जोकोविक ने लिखा, "पूरी घटना ने मुझे काफी दुखी किया है। मैंने लाइनपर्सन से बात की और अधिकारियों ने मुझे बताया है कि ईश्वर का शुक्र है वह ठीक हैं। उन्हें इतना दुख पहुंचाने के लिए मुझे काफी अफसोस है। मैंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया, लेकिन यह बहुत गलत था। उनकी निजता का सम्मान करने के लिए मैं नाम की जानकारी नहीं दूंगा।"

टूर्नामेंट से निष्कासित होने पर उन्होंने कहा, "मुझे अपने भीतर विचार करना होगा और अपनी निराशा पर काम करते हुए उसे एक खिलाड़ी और व्यक्ति के तौर पर बेहतर बनने की प्रेरणा के रूप में इस्तेमाल करना होगा। मैं यूएस ओपन टूर्नामेंट और इससे जुड़े सभी लोगों से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं। मैं अपनी टीम और परिवार के अडिग समर्थन के लिए आभारी हूं। इसके साथ ही अपने प्रशंसकों के लिए भी, जो हमेशा मेरे साथ खड़े हैं। थैंक्यू एंड आइ एम सॉरी।"

 

View this post on Instagram

This whole situation has left me really sad and empty. I checked on the lines person and the tournament told me that thank God she is feeling ok. I‘m extremely sorry to have caused her such stress. So unintended. So wrong. I’m not disclosing her name to respect her privacy. As for the disqualification, I need to go back within and work on my disappointment and turn this all into a lesson for my growth and evolution as a player and human being. I apologize to the @usopen tournament and everyone associated for my behavior. I’m very grateful to my team and family for being my rock support, and my fans for always being there with me. Thank you and I’m so sorry. Cela ova situacija me čini zaista tužnim i praznim. Proverio sam kako se oseća linijski sudija, i prema informacijama koje sam dobio, oseća se dobro, hvala Bogu. Njeno ime ne mogu da otkrijem zbog očuvanja njene privatnosti. Jako mi je žao što sam joj naneo takav stres. Nije bilo namerno. Bilo je pogrešno. Želim da ovo neprijatno iskustvo, diskvalifikaciju sa turnira, pretvorim u važnu životnu lekciju, kako bih nastavio da rastem i razvijam se kao čovek, ali i teniser. Izvinjavam se organizatorima US Opena. Veoma sam zahvalan svom timu i porodici što mi pružaju snažnu podršku, kao i mojim navijačima jer su uvek uz mene. Hvala vam i žao mi je. Bio je ovo težak dan za sve.

A post shared by Novak Djokovic (@djokernole) on

मैच की लाइन जज पर गेंद मारने के कारण विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को न सिर्फ यूएस ओपन से बाहर होना पड़ा है, बल्कि उनको 1.84 करोड़ रुपये (250000 अमेरिकी डॉलर) का घाटा भी हुआ है। टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचने वाले नोवाक जोकोविक को पुरस्कार राशि के तौर पर ये रकम मिलने वाली थी, लेकिन ग्रैंडस्लैम का नियम तोड़ने के बाद जोकोविक को ये पुरस्कार राशी नहीं नहीं दी जाएगी। साथ ही साथ टूर्नामेंट से मिले रैंकिंग अंक भी नहीं जोड़े जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.