विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस खिलाड़ी ने दी थी महिला अंपायर को गाली, अब भुगतना पड़ेगा ये अंजाम

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 02:01 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 02:06 PM (IST)

फोगनिनी ने स्वीडिश चेयर महिला अंपायर लूसी एंग्जैल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

इस खिलाड़ी ने दी थी महिला अंपायर को गाली, अब भुगतना पड़ेगा ये अंजाम
इस खिलाड़ी ने दी थी महिला अंपायर को गाली, अब भुगतना पड़ेगा ये अंजाम

न्यूयॉर्क, रायटर। इटली के फैबियो फोगनिनी को पहले दौर के सिंगल्स मुकाबले में हार के बाद खेल भावना के खिलाफ व्यवहार करने की वजह से शनिवार को यूएस ओपन से अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया। उन पर 24000 डॉलर (करीब 15 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके चलते फोगनिनी और उनके जोड़ीदार सिमोन बोलेली को पुरुष डबल्स के अपने तीसरे दौर के मुकाबले से हटना पड़ेगा। यह जानकारी ग्रैंडस्लैम बोर्ड ने बयान जारी कर दी।

इटली के 22वीं वरीय फोगनिनी अपने गर्म स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्हें बुधवार को स्टेफानो ट्रावागलिया ने 6-4, 7-6, 3-6, 6-0 से शिकस्त दी थी जिसके बाद फोगनिनी ने स्वीडिश चेयर महिला अंपायर लूसी एंग्जैल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें