Australian Open 2020: सानिया मिर्जा नहीं खेल पाएंगी मां बनने के बाद पहला ग्रैंडस्लैम, हुईं बाहर
Sania Mirza Australian Open 2020 भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 से चोट के कारण बाहर हो गई हैं।
मेलबर्न, पीटीआइ। Sania Mirza Australian Open 2020: ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर साल का पहला ग्रैंड स्लैम खेला जा रहा है। इसी बड़े टेनिस टूर्नामेंट से भारत की दिग्गज महिला टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा बाहर हो गई हैं। सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 से चोट के कारण बाहर हो गई हैं। सानिया मिर्जा को काफ इंजरी हुई है, जिसकी वजह से सानिया मां बनने के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम नहीं खेल पाएंगे।
वुमेंस डबल्स के पहले दौर में सानिया मिर्जा चोटिल हो गुरुवार को अपना नाम वापस ले लिया। सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन में यूक्रेन की नाडिया किचेनोक के साथ उतरने वाली थीं। बता दें कि सानिया मिर्जा और नाडिया ने मिलकर हला ही में होबार्ट इंटरनेशनल में वुमेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया था। सानिया मिर्जा के मां बनने के बाद टेनिस कोर्ट पर ये उनकी सबसे बड़ी जीत थी, जिसमें उनकी जोड़ी ने 2-6 और 0-1 से चीन की Xinyun Han और Lin Zhu को हराया था।
सानिया मिर्जा का टांग प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गई थी। दो साल के ब्रेक के बाद उनकी वापसी ग्रैंड स्लैम में होनी थी, लेकिन ये संभव नहीं हो सका। सानिया मिर्जा के दाएं पैर की पिंडली(calf) में काफी खिंचाव आ गया है। ऐसे में सानिया कोर्ट में आराम से चल फिर नहीं पाईं। इसका असर उनकी सर्विस पर भी पड़ा। वहीं, उनकी जोड़ीदार Kichenok ने भी नेट में परेशानी का सामना किया।
इसके तुरंत बाद, दूसरे सेट के पहले मुकाबले में इंडो-यूक्रेनी जोड़ी टूट गई और सानिया को आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। सानिया ने मिक्स्ड डबल स्पर्धा से भी बाहर रहना जरूरी समझा, जिससे हमवतन रोहन बोपन्ना को किचेनोक के साथ जोड़ी बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मिश्रित युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अनुभवी लिएंडर पेस भी हैं, जिन्होंने जेलेना ओस्टापेंको के साथ टीम बनाई है, जिन्होंने 2017 फ्रेंच ओपन जीता था। उन्हें स्थानीय वाइल्ड कार्ड प्रवेशकों स्टॉर्म सैंडर्स और मार्क पोलमैन के खिलाफ खड़ा किया गया है।