अब आप भी करा सकते हैं फेक न्यूज, तस्वीर, वीडियो की जांच, विश्वास न्यूज के वॉट्सऐप चैटबॉट का ऐसे करें इस्तेमाल
विश्वास न्यूज के चैटबॉट का इस्तेमाल करके आप भी किसी फेक न्यूज या वीडियो की जांच करवा सकते हैं। इसके लिए आपको यह पता चल जाएगी कि जो न्यूज या वीडियो वायरल हो रही है उसमें कितनी सच्चाई है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। क्या आप वॉट्सऐप या सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही फर्जी खबरों से परेशान हैं? क्या आपको वॉट्सऐप पर शेयर किए जा रहे किसी वीडियो, तस्वीर, मैसेज, लिंक को लेकर संदेह है? क्या आप वॉट्सऐप पर चल रहे किसी दुष्प्रचार से परेशान हैं और इसकी जांच कराना चाहते हैं? अब ये सब संभव है और वह भी आपके वॉट्सऐप की मदद से। जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग विंग विश्वास न्यूज आपकी इन्हीं समस्याओं के लिए खास फैक्ट चेकिंग वॉट्सऐप चैटबॉट लेकर आया है। इसको इस्तेमाल करना उतना ही सिंपल है, जितना वॉट्सऐप पर किसी के साथ चैट करना। आइए इसे स्टेप बाइ स्टेप समझते हैं:
सबसे पहले +91 95992 99372 इस नंबर को वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट में सेव करिए
वॉट्सऐप पर किसी से बात करने का पहला स्टेप क्या होता है? पहला स्टेप होता है कि उस शख्स के नंबर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना। आपको यहां भी वही करना है। सबसे पहले हमारे वॉट्सऐप चैटबॉट के नंबर +91 95992 99372 को कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करिए। आप हमें जिस नाम से पसंद करते हैं उस नाम से सेव करिए।
ऐसे शुरू करिए चैटबॉट से बातचीत
वॉट्सऐप चैटबॉट पर ठीक वैसे ही चैट करनी है जैसे आप अपने परिजनों, दोस्तों से करते हैं। वॉट्सऐप पर आप चैटबॉट को नमस्ते, हलो, हाय कुछ भी लिख कर भेज सकते हैं। चैटबॉट की तरफ से भी आपको जवाब मिलेगा। इस जवाब के सैंपल को आप यहां नीचे शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं:
चैटबॉट आपको 3 ऑप्शन देता है: आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि जब आप चैटबॉट से बात शुरू करते हैं तो ये आपको 3 ऑप्शन देता है। पहला लेटेस्ट फैक्ट चेक का। अगर आपको विश्वास न्यूज की साइट पर मौजूद ताजातरीन और ट्रेंडिंग फैक्ट चेक स्टोरी पढ़नी हैं तो आपको 1 टाइप कर भेजना होगा। यहां नीचे आप देख सकते हैं कि 1 टाइप कर भेजने पर चैटबॉट लेटेस्ट फैक्ट चेक स्टोरी देता है :
अगर आप 1 टाइप कर चैटबॉट से लेटेस्ट फैक्ट चेक मंगाते हैं तो दूसरे ऑप्शन का इस्तेमाल करने के लिए आपको 0 जीरो टाइप कर भेजना होगा, जिससे आप मेन मेन्यू में वापस लौट जाएंगे। इस प्रक्रिया का स्क्रीनशॉट यहां नीचे देखा जा सकता है:
दूसरा ऑप्शन यानी किसी संदिग्ध मैसेज, फोटो, वीडियो या लिंक इत्यादि को फैक्ट चेक के लिए भेजने की प्रक्रिया। अगर आपको किसी संदिग्ध मैसेज की जांच करानी है तो आपको चैटबॉट की तरफ से मिले दूसरे ऑप्शन को अपनाना होगा। इसके लिए आपको 2 टाइप कर भेजना होगा। जब आप ऐसा करेंगे तो आपको चैटबॉट से एक मैसेज मिलेगा। इसे नीचे के स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है:
आप देख सकते हैं कि जब आप 2 टाइप कर भेजते हैं तो चैटबॉट आपसे वो सवाल, लिंक, तस्वीर या वीडियो मंगाता है, जिसका आप फैक्ट चेक कराना चाहते हैं। इसके अलावा आपसे उस चीज के बारे में अन्य जानकारियां भी मांगी जाती हैं। अगर आपके पास अन्य जानकारियां या उनसे जुड़ा कोई सवाल हो तो आप अपने मैसेज के साथ भेज सकते हैं, इससे फैक्ट चेक में सहूलियत होती है। जब आप संदिग्ध मैसेज को जांच के लिए भेज देते हैं तो चैटबॉट इसे स्वीकार करने में 30 सेकंड से एक मिनट तक का समय लेता है। फिर पुष्टि के लिए चैटबॉट की तरफ से आपको मैसेज मिलता है कि आपका फैक्ट चेक उसे मिल चुका है। जबतक पुष्टि का मैसेज न मिले आपको यह समझना होगा कि आपने सही तरीके से फैक्ट चेक के निवेदन को सबमिट नहीं किया है। इस पुष्टि के मैसेज के सैंपल को यहां नीचे तस्वीर में देखा जा सकता है:
आप इस सैंपल मैसेज में देख सकते हैं कि चैटबॉट आपकी तरफ से भेजे गए फैक्ट चेक निवेदन को स्वीकार करने के बाद इसकी पुष्टि करता है। आपका मैसेज वॉट्सऐप चैटबॉट के जरिए विश्वास न्यूज के सर्टिफाइड फैक्ट चेकर्स को भेजा जाता है। फैक्ट चेकर्स उस मैसेज की जांच करते हैं। जैसे ही विश्वास न्यूज किसी निष्कर्ष पर पहुंचता है फैक्ट चेक स्टोरी की जाती है और इसका लिंक चैटबॉट से आपको वॉट्सऐप कर दिया जाता है।
भाषा बदलने का भी ऑप्शन
फिलहाल विश्वास न्यूज का वॉट्सऐप चैटबॉट 2 भाषाओं को सपोर्ट करता है। हिंदी और अंग्रेजी। पहली बार जब आप चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं तो डिफाल्ट के तौर पर यह आपसे हिंदी भाषा में संवाद करता है। अगर आपको अंग्रेजी में संवाद करना है तो 3 टाइप कर भेजने से चैटबॉट की भाषा बदल जाती है। इसे नीचे के स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है:
देखा आपने कितना सिंपल है विश्वास न्यूज के वॉट्सऐप चैटबॉट का इस्तेमाल। तो देर किस बात की। झूठ और दुष्प्रचार के खिलाफ इस लड़ाई में आप भी विश्वास न्यूज के सच के साथी बनिए। विश्वास न्यूज के चैटबॉट नंबर +91 95992 99372 को मोबाइल में सेव कीजिए। हमें वॉट्सऐप पर संदिग्ध मैसेज भेज उनकी जांच कराइए। खुद भी सच जानिए इसे अपने सोशल सर्किल में साझा कर सोशल मीडिया पर झूठ, दुष्प्रचार को रोकने में योगदान दीजिए।