Xiaomi Mi 9T पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ 12 जून को होगा लॉन्च
Xiaomi Mi 9T के साथ ही Xiaomi Mi 9 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि Xiaomi ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह लॉन्च इवेंट चीन में आयोजित किया जाएगा..
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने Mi सीरीज के अगले स्मार्टफोन Mi 9T को 12 जून को लॉन्च करेगी। इस बात की जानकारी Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। Xiaomi Mi 9T के साथ ही Xiaomi Mi 9 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, Xiaomi ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह लॉन्च इवेंट चीन में आयोजित किया जाएगा या फिर कहीं और किया जाएगा। पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि Mi 9T को ग्लोबल बाजार में Redmi K20 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। जिसे बाद में Xiaomi ने नकार दिया।
Only 10 days left! The new #Mi9 member will launch on June 12th! Are you ready for more innovation for everyone from #Mi9T? #PopUpInStyle pic.twitter.com/TY8FTVBKaY
— Xiaomi #5GIsHere (@Xiaomi) June 3, 2019
Xiaomi ने अपने ट्वीट में लिखा कि केवल 10 दिन बचे हैं हमारा नया मेहमान #Mi9T 12 जून को लॉन्च होने जा रहा है। क्या आप सभी #Mi9T से ज्यादा इनोवेशन के लिए तैयार हैं?
Mi 9T के बारे में ज्यादा जानकारी इस ट्वीट नें नहीं दी गई है। Xiaomi ने पिछले दिनों इस स्मार्टफोन का टीजर जारी किया था जिसके मुताबिक इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा बैक में ट्रिपल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया जाएगा। टीजर में फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया, इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Oppo के हाल ही में लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno 10x Zoom को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
Xiaomi अपने फैन्स से Mi 9T में दिए गए T का मतलब पूछ रही है। यह कयास लगा सकते हैं कि Mi 9T में T का मतलब टर्बो हो सकता है। Xiaomi 12 जून को Mi 9 और Mi 9T को लॉन्च कर सकत हैं। इन दिनों Xiaomi India भारत में Redmi K20 और K20 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे अगले 6 सप्ताह के अंदर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi के बजट स्मार्टफोन Redmi 6 Pro को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप