Move to Jagran APP

Xiaomi जल्द लॉन्च करने वाला है स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस

Xiaomi के इस स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस का रिटेल बॉक्स हाल ही में लीक हुआ है। लीक्ड बॉक्स में इस डिवाइस के साथ ही हाई वॉट स्पीकर्स और बिल्ट इन बूस्टर भी देखा जा सकता है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 09:07 AM (IST)
Xiaomi जल्द लॉन्च करने वाला है स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस
Xiaomi जल्द लॉन्च करने वाला है स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनी जल्द ही अपने स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस स्मार्ट डिस्प्ले को Smart Display Speaker Pro 8 के नाम से लॉन्च कर सकती है। Xiaomi से पहले Facebook, Google और Amazon ने अपने स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। Facebook ने पिछले दिनों ही अपने पहले स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस Facebook Portal को लॉन्च किया था। ये स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा Amazon Echo Show और Google Nest Hub स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइसेज पहले से ही बाजार में उपलब्ध हैं।

loksabha election banner

Xiaomi के इस स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस का रिटेल बॉक्स हाल ही में लीक हुआ है। लीक्ड बॉक्स में इस डिवाइस के साथ ही हाई वॉट स्पीकर्स और बिल्ट इन बूस्टर, DTS प्रोफेशनल ट्यूनिंग और हाई परफॉर्मेंस ऑडियो एम्प्लीफायर देखा जा सकता है। ये स्पीकर्स हाई इफिशिएंसी, लो डिस्टॉर्शन और एडवांस्ड मल्टी बैंड डायनैमिक रिस्पांस कंट्रोल एल्गोरिदम पर काम करते हैं।

लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्ट डिस्प्ले को CNY 599 (लगभग Rs 6,700) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन मिली है। अगर, इस स्मार्ट डिवाइस को अगर भारत में लॉन्च किया जाएगा तो इससे Google Nest Hub और Amazon Echo Show को चुनौती मिलेगी। Google Nest Hub की भारत में कीमत Rs 9,999 है। इस स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस को गूगल असिस्टेंस बिल्ट-इन, यूट्यूब और गूगल फोटोज जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, Amazon Echo Show स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस को भारत में Rs 8,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi ने पिछले दिनों ही भारत में अपने कई स्मार्ट डिवाइसेज लॉन्च किए हैं, जिनमें Mi Smart Bulb शामिल हैं। इन स्मार्ट डिवाइसेज में एयरप्यूरीफायर भी शामिल हैं। वहीं कंपनी ने स्मार्ट टीवी भी भारत में लॉन्च किए हैं।  Xiaomi भारत में पहले से ही अपने स्मार्टफोन्स के लिए जानी-मानी ब्रांड बन चुका है। ऐसे में कंपनी अपनी पहुंच स्मार्ट डिवाइस बाजार में भी बनाने की कोशिश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.