Move to Jagran APP

Xiaomi इन दो आइकॉनिक स्मार्टफोन्स के लिए बंद करेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, यूजर्स नाराज

Xiaomi के आधिकारिक फोरम पर इस बात को लेकर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की हैं

By Harshit HarshEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 10:12 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 03:59 PM (IST)
Xiaomi इन दो आइकॉनिक स्मार्टफोन्स के लिए बंद करेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, यूजर्स नाराज
Xiaomi इन दो आइकॉनिक स्मार्टफोन्स के लिए बंद करेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, यूजर्स नाराज

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi अपने दो आइकॉनिक स्मार्टफोन्स Mi 5 और Redmi Note 3 Pro के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद कर दी है। इस बात की घोषणा Xiaomi ने अपने आधिकारिक फोरम के जरिए दी है। Mi 5 और Redmi Note 3 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कंपनी ने 2016 में लॉन्च किया था। MIUI का अगला ग्लोबल ROM अपडेट इन स्मार्टफोन्स का लास्ट अपडेट होगा। Xiaomi इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के फाइनल OTA अपडेट आने के बाद बनाई गई बीटा टीम को डिसेबल करने वाला है। Xiaomi के आधिकारिक फोरम पर इस बात को लेकर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की हैं।

loksabha election banner

Xiaomi अपने सभी डिवाइस के लिए हर साल सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करता है जिसपर कंपनी को काफी खर्च करना पड़ता है। इसके अलावा ये दोनों ही स्मार्टफोन्स अब तीन साल पुराने हो गए हैं। कंपनी अब अपने सॉफ्टवेयर अपडेट को नए लॉन्च हुए डिवाइस के लिए रिलीज करने पर जोर देना चाहती है। हाल ही में Xiaomi के सब ब्रांड Poco के पहले स्मार्टफोन Poco F1 के यूजर्स को अब Android 9 Pie अपडेट मिलने शुरू हो रहे हैं। इस फोन में एंड्रॉइड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था।

इस फोन पर कुछ यूजर्स को अब MIUI 10 अपग्रेड मिलने शुरू हो गए हैं। यह यूजर इंटरफेस Android 9 Pie बेस्ड हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर कुछ खबर वायरल हो रही हैं जिसमें Poco F1 यूजर्स को MIUI 10.1 अपडेट मिलने शुरू हो गए हैं। इस बात की जानकारी MIUI के फोरम पर कुछ यूजर्स ने स्क्रीन शॉट्स के जरिए दी हैं। स्क्रीन शॉट्स में बताया गया है कि यूजर्स को बिल्ड नंबर V10.1.3.0.PEJMIFI के नाम से अपडेट मिल रहे हैं जिसकी साइज 1.7GB है। इस अपडेट के साथ यूजर्स को कुछ सिक्योरिटी पैच दिया जा रहा है। Android 9 Pie के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें गूगल लेंस सपोर्ट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Vivo 11, Vivo Nex को 101 रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे उठाएं लाभ

Redmi Pro 2 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च, जानकारियां हुई लीक

Redmi Go हो सकता है Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, Android Go फीचर से होगा लैस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.