Move to Jagran APP

Xiaomi लाएगी सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, इस प्राइस में भारत होगी लॉन्चिंग, MotoG 5G को मिलेगी जोरदार टक्कर

Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi note 9 5G स्मार्टफोन की चीन में बेस वेरिएंट 6GB रैम 128GB स्टोरेज की कीमत करीब 14600 रुपये है। इसी प्राइस प्वाइंट में भारत में लॉन्चिंग के साथ यह भारत का सबसे सस्ता 5G होगा।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 11:19 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 11:19 AM (IST)
Xiaomi लाएगी सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, इस प्राइस में भारत होगी लॉन्चिंग, MotoG 5G को मिलेगी जोरदार टक्कर
यह Redmi Note 9 5G की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द भारत में अपना अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Xiaomi का नया 5G स्मार्टफोन Redmi Note 9 5G होगा। इसे भारत में करीब 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi note 9 5G स्मार्टफोन की चीन में बेस वेरिएंट 6GB रैम 128GB स्टोरेज की कीमत करीब 14,600 रुपये है। अगर Redmi Note 9 5G इसी प्राइस प्वाइंट में भारत में लॉन्च होगा, तो यह भारत का सबसे सस्ता 5G हो जाएगा। 

loksabha election banner

Moto G 5G से होगी टक्कर 

मौजूदा वक्त में भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Moto G 5G है, जिसकी हाल ही में लॉन्चिंग हुई है। Moto G 5G स्मार्टफोन के 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये है। Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन के दो अन्य स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किये गये हैं। इनकी कीमत भी Moto G 5G स्मार्टफोन से कम है। Redmi Note 9 5G के 8GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 16,900 रुपये और 8GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 19,000 रुपये में आता है। 

Redmi Note 9 5G स्पेसिफिकेशन्स 

Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन में 6.53 इंच FHD+ पंचहोल डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश्ड रेट 60Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 800U SoC का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 8GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 13MP दिया गया है। फोन 5,000mAh बैटरी दिया गया है। फोन एंड्राइड 10 बेस्ड MIUI 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। फोन का डायमेंशन 161.96mm × 77.25mm × 9.20mm होगा। जबकि वजन 200 ग्राम होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.