Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi की Redmi Note 13 सीरीज को मिला HyperOS अपडेट, बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 01:14 PM (IST)

    इस अपडेट में परफॉर्मेंस बूस्ट हुआ है। एक नया इंटरफेस यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। HyperOS रेडमी नोट 13 सीरीज के लिए Comprehensive Refactoring टेक्नोलॉजी लेकर आया है। यह तकनीक कार्य शेड्यूलिंग को अनुकूलित करती है और इसकी वजह से टास्क परफॉर्म होने में कम से कम वक्त लगता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Redmi Note 13 सीरीज को हाइपरओएस मिलना शुरू हो गया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में अपनी पॉपुलर Redmi Note 13 सीरीज के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस सीरीज को अब शाओमी का नया HyperOS मिलना शुरू हो गया है। सीरीज के Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ को यूज करने का अंदाज अब बिल्कुल बदल जाएगा। नए अपडेट में यूजर्स को MIUI की तुलना में कई नए फीचर भी मिले हैं। आइए इस लेटेस्ट अपडेट के बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परफॉर्मेंस हुआ बेहतर

    इस अपडेट में परफॉर्मेंस बूस्ट हुआ है। एक नया इंटरफेस यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। HyperOS रेडमी नोट 13 सीरीज के लिए Comprehensive Refactoring टेक्नोलॉजी लेकर आया है। यह तकनीक कार्य शेड्यूलिंग को अनुकूलित करती है और इसकी वजह से टास्क परफॉर्म होने में कम से कम वक्त लगता है। अपडेट में गेमिंग जैसे हैवी टास्क परफॉर्म करने के लिए बेहतर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से इस दौरान पहले की तुलना में कम बैटरी खर्च होती है।

    सिक्योरिटी और प्राइवेसी हुई टाइट

    इसके अलावा हाइपरओएस में यूजर्स डेटा और प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड सिक्योरिटी पर भी जोर दिया गया है। अपडेट कई ऐसी सुविधाएं लाता है जो यूजर्स को हर मामले में बेहतर अनुभव देती हैं। इसमें कस्टमाइजेबल लॉक स्क्रीन मिलती है। जिसमें अलग-अलग स्टाइल, बैकग्राउंड और विजेट की सुविधा मिलती है। नया कंट्रोल सेंटर अब लेबल फ्री लेआउट ऑफर करता है।

    अपडेट में मिले कैमरा अपग्रेड

    फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी अपडेट कई जरूरी बदलाव लाया है। OS के कैमरा में कई अपग्रेड देखने को मिले हैं। हालांकि कैमरा के स्पेसिफिक अपडेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हाइपरओएस Xiaomi के नए अलाइव डिजाइन फिलॉसफी डिजाइन को नए ऐप को आइकन और एनिमेशन के जरिये पेश करता है। शाओमी के मुताबिक एनिमेशन अब और भी प्रभावशाली हो गए हैं।

    अपडेट धीरे-धीरे यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है। अगर आपको यह अपडेट मिल गया है तो सेटिंग में जाकर इसे डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर नहीं मिला है तो आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

    ये भी पढ़ें- CSK vs LSG : धोनी की एंट्री ने उड़ाए डिकॉक की वाइफ के होश! Apple को देनी पड़ गई वॉर्निंग

    comedy show banner
    comedy show banner