Mi 10 को मिला यूजर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स, महज 55 सेकेंड में हो गया Out Of Stock
Xiaomi ने दावा किया है कि Mi 10 की बिक्री से 20 करोड़ युआन यानी करीब 2045606000 का रेवेन्यू जनरेट किया गया है। फोटो साभार Mi.com
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने हाल ही मे अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Mi 10 सीरीज के तहत चीन में लॉन्च किए हैं। इन फोन्स को चीन में जबरदस्त रिसपॉन्स मिला है। इसकी पहली सेल 14 फरवरी को आयोजित कराई गई थी। इस दौरान यह महज 1 मिनट में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इसके बाद फोन की अगली सेल 18 फरवरी को आयोजित की गई जिसमें Mi 10 महज 55 सेकेंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इन आंकड़ों को देखकर तो कहा जा सकता है कि Mi 10 को चीन में काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।
अगर पिछली सेल से तुलना की जाए तो Mi 10 इस बार 5 सेकेंड पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। कंपनी ने दावा किया है कि Mi 10 की बिक्री से 20 करोड़ युआन यानी करीब 2,04,56,06,000 का रेवेन्यू जनरेट किया गया है। यह फोन अभी भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही इस भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Mi 10 की कीमत: फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 3999 चीनी युआन यानी करीब 40,800 रुपये है। फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 4299 चीनी युआन यानी करीब 44,000 रुपये है। इसके तीसरे वेरिएंट की बात करें तो यह 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 4699 चीनी युआन यानी करीब 48,000 रुपये है।
Xiaomi Mi 10 के फीचर्स: यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके अलावा ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज भी दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर