Move to Jagran APP

Xiaomi के पहले लैपटॉप की भारत में 11 जून को लॉन्चिंग, जानिए स्पेसिफिकेशन

Xiaomi का नया लैपटॉप Xiaomi RedmiBook 13 का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे भारत में Mi ब्रांड के तहत बेचा जाएगा।

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 11:29 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 11:29 AM (IST)
Xiaomi के पहले लैपटॉप की भारत में 11 जून को लॉन्चिंग, जानिए स्पेसिफिकेशन
Xiaomi के पहले लैपटॉप की भारत में 11 जून को लॉन्चिंग, जानिए स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi भारत में अपना पहला लैपटॉप लॉन्च करने जा रही है। इसकी लॉन्चिंग 11 जून को हो सकती है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi का नया लैपटॉप Xiaomi RedmiBook 13 का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे भारत में Mi ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। Xiaomi के इंडिया हेड मनु कुमार जैन की ओर से पिछले हफ्ते ट्ववीटर पर एक पोस्ट किया गया था, जिसमें मनु जैन जिस लैपटॉप का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं, उसे Xiaomi का Mi Laptop Air कहा जा रहा है जो कि जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। क्योंकि अक्सर कंपनी के लॉन्च होने वाले डिवाइसेज का मनु कुमार जैन उपयोग करते हुए नजर आ चुके हैं।

loksabha election banner

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi का लैपटॉप बेजेललेस डिजाइन में होगा, जो Intel processor के साथ आएगा। कंपनी ने कंफर्म किया कि उसका पहला लैपटॉप उसके Redmi स्मार्टफोन की तरह अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में आएगा। चीनी कंपनी Xiaomi के 1C चार्जिंग को भी सोशल मीडिया पर टीज किया था। लेकिन अभी तक फिलहाल चार्जर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

RedmiBook 13 को पिछले साल दिसंबर में चीन में करीब 44,500 रुपए में लॉन्च किया गया ता। इसमें Intel Core i5  चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। वहीं इसके Core i7 प्रोसेसर वेरिएंट को 54,900 रुपए में पेश किया गया था। Xiaomi के नए लैपटॉप में 13.3 इंच की डिस्पले दी जा सकती है, जो फुल एचडी रेज्यूल्यूशन 1920/1080 पिक्सेल के साथ आएगी। Xiaomi के पहले लैपटॉप का मुकाबला Flipkart के Falkon Aerbook से होगा, जो कीमत और फीचर में RedmiBook 13 की तरह ही होगा।

लैपटॉप  को 10th जनरेशन Intel Core प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी लैपटॉप में 2GB NVIDIA GeForce MX250 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। लैपटॉप में 40Whr cell के साथ 65W पावर अडॉप्टर और 1C चार्जंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। लैपटॉप को 35 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi की तरफ से सिंगल चार्ज में 11 घंटों का वीडियो प्लेबैक मिलने का दावा किया जा रहा है। यह लैपटॉप Window 10 होम एडिशन के साथ दो USB 3.1 पोर्ट, एक HDMI पोर्ट, डुअल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आएगा।

(Written By- Saurabh Verma)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.