Move to Jagran APP

Redmi Note 9 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Redmi Note 9 को चीन में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च करने वाली है। इसमें 5020mAh की बैटरी और 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

By Renu YadavEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 09:31 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 09:31 AM (IST)
Redmi Note 9 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
Redmi Note 9 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने पिछले ​महीने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9S और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया था। इस सीरीज में से कंपनी Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को भारतीय बाजार में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब चर्चा है कि जल्द ही Redmi Note 9 भी भारत में दस्तक देने वाला है। जो कि वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट लिस्ट हुआ है। इससे स्पष्ट होता है​ कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। 

loksabha election banner

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Redmi Note 9 के इंडियन वेरिएंट को लेकर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफोन Wi-Fi Alliance वेबसाइट पर ​मॉडल नंबर M2003J15SI नाम से स्पॉट किया गया है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से भारतीय मॉडल के लॉन्च होने की कोई जानकारी नहीं दी है। लेकि इससे पहले यह स्मार्टफोन BIS पर स्पॉट किया गया था और वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय यूजर्स को Redmi Note 9 के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

Redmi Note 9 के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में लॉन्च होने वाले डिवाइस में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। Redmi Note 9 में 6.43 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। यह फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 3GB + 64GB और 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल दिए गए हैं। ​यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके इन्हें 128GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। 

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Redmi Note 9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड एंगल कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020mAh की दमदार बैटरी दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.