₹14,999 वाले Redmi Note 8 Pro के साथ मिल रहे कई आकर्षक ऑफर्स, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी सेल
इस Redmi Note 8 Pro की फ्लैश सेल आज एक बार फिर से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Mi Home stores पर आयोजित की जाएगी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi Note 8 Pro यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है। शायद यह फोन Redmi Note 7 Pro का रिकॉर्ड भी तोड़ दे। इस फोन को भी काफी समय तक फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जाता था। ठीक इसी तरह Redmi Note 8 Pro को भी लॉन्च के इतने समय बाद तक, फ्लैश सेल में ही उपलब्ध कराया जाता है। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी फ्लैश सेल आज एक बार फिर से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Mi Home stores पर आयोजित की जाएगी।
Redmi Note 8 Pro की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इसे गामा ग्रीन, हैलो व्हाइट, शैडो ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें Redmi Note 8 Pro की यह फोन सेल में बहुत जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है। ऐसे में इसे खरीदने के लिए आपको पहले से सभी डिटेल्स फिल करनी होंगी जिससे आप जल्दी चेकआउट कर पाएंगे।
Redmi Note 8 Pro की कीमत और ऑफर्स: तीन वेरिएंट में आने वाला यह फोन कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, 15,999 रुपये में इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 17,999 रुपये में इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट खरीदा जा सकता है।
अब आते हैं ऑफर्स पर, एयरटेल यूजर्स को 249 रुपये और 349 रुपये के रिचार्ज पर कई बेनिफिट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं, ICICI डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करने पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा। HSBC कैशबैक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर No Cost EMI उपलब्ध कराई जा रही है।