Redmi Note 8 Pro कंपनी के अलावा अब इस वेबसाइट पर भी होगा उपलब्ध
Redmi Note 8 Pro को अब आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से भी खरीद सकेंगे। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 15999 रुपये है (फोटो साभार Xiaomi)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपने बजट रेंज के लोकप्रिय स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर भी सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। अभी तक यह स्मार्टफोन की कंपनी आधिकारिक वेबसाइट mi.com और ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर ही उपलब्ध था। लेकिन अब यूजर्स इसे Flipkart से भी खरीद सकते हैं। फोन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी प्लेटफॉर्म पर यह समान कीमत के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि स्पष्ट कर दें कि लॉकडाउन के कारण स्मार्टफोन्स की डिलीवरी केवल ग्रीन और ओरेंज जोन में ही जाएगी।
Flipkart पर Redmi Note 8 Pro की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की है। बता दें कि Redmi Note 8 Pro कंपनी का अब तक का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन रहा है। इस स्मार्टफोन ने सेल्स के मामले में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ये केवल भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी काफी लोकप्रिय है। ग्लोबली इस स्मार्टफोन ने 30 मिलियन यूनिट्स सेल करने का रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय मार्केट में इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।
Good news! #RedmiNote8Pro is now available on @Flipkart. Grab yours today.
RT to spread the word. pic.twitter.com/G3cY5ghC14 — Redmi India (@RedmiIndia) May 18, 2020
Redmi Note 8 Pro की कीमत
Redmi Note 8 Pro को भारतीय बाजार में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन जीएसटी में हुई बढ़ोत्तरी के बाद स्मार्टफोन की कीमत में भी इजाफा किया गया। नई कीमत की बात करें तो इसके 6GB + 64GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है।
Redmi Note 8 Pro के फीचर्स
एंड्रॉइड 9 पाई के साथ MIUI 11 पर आधारित यह स्मार्टफोन प्रोफेशनल गेमिंग प्रोसेसर Helio G90T पर काम करता हे। पावर बैकअप के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध है। फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि फ्रंट कैमरा 20MP का है।