Redmi Note 8 Pro को फ्लैश सेल में खरीदने से पहले जानें इसके टॉप 5 फीचर्स
Redmi Note 8 Pro को Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से खरीदा जा सकेगा। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इसके टॉप 5 फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही समय पहले Redmi Note 8 Pro फोन लॉन्च किया था। इस फोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन को आज एक बार फिर से सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से खरीदा जा सकेगा। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इसके टॉप 5 फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। लेकिन इससे पहले जानते हैं फोन की कीमत और ऑफर्स:
Redmi Note 8 Pro की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 15,999 रुपये है। इसके अलावा तीसरा वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। नए कलर वेरिएंट के साथ फोन को गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट, शैडो ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
अब बात करते हैं ऑफर्स की तो Redmi Note 8 Pro की पेमेंट Axis बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को भी कई बेनिफिट्स दिए जाएंगे। इनमें डबल डाटा शामिल है। वहीं, No Cost EMI ऑफर भी उपलब्ध है।
Redmi Note 8 Pro के टॉप 5 फीचर्स:
- इस फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूसन 1080 x 2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। डिस्प्ले बड़ा है ऐसे में इस फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल होगा।
- यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो जी90टी प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस कीमत में यह रैम विकल्प एक अच्छा फीचर कहा जा सकता है।
- यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि इसे जल्द ही MIUI 11 अपडेट दिया जाएगा।
- फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो f/1.89 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है जो अल्ट्रा-वाइड-एंगल के साथ आता है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।
- बैटरी सेगमेंट की बात करें तो इसमें 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।