Redmi Note 8 Pro यूजर्स के बीच हो रहा लोकप्रिय, फ्लैश सेल में एक बार फिर हुआ उपलब्ध
Redmi Note 8 Pro को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Mi Home stores से खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi Note 8 Pro को आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Mi Home stores से खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। फोन की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह इसके गामा ग्रीन, हैलो व्हाइट, शैडो ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 8 Pro यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। कंपनी ने बताया है कि Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro की अब तक 10 मिलियन यूनिट्स ग्लोबली बिक चुकी हैं। वहीं, भारत में इनकी 1 मिलियन यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। ऐसे में इसे समय पर खरीदने के लिए आपको पहले से सभी डिटेल्स फिल कर रखनी होंगी। साथ ही आपको जल्दी चेकआउट भी करना होगा। क्योंकि फ्लैश सेल में जल्दी ही यूनिट्स आउट ऑफ स्टॉक हो जाती हैं।
Redmi Note 8 Pro की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट के साथ आता है। दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट के साथ आता है। वहीं, तीसरा 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट के साथ आता है। इनकी कीमत क्रमश: 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 17,999 रुपये है।
ऑफर्स की बात करें तो एयरटेल यूजर्स को 249 रुपये और 349 रुपये के रिचार्ज पर ऑफर दिया जाएगा। इसके साथ ही ICICI डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन करने पर 1500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI के जरिए पेमेंट करने पर 1500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, HSBC कैशबैक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर No Cost EMI उपलब्ध कराई जा रही है।