Move to Jagran APP

Redmi Note 8 यूजर्स के लिए खुशखबरी, MIUI 11 अपडेट में होंगे ये मुख्य फीचर्स

Redmi Note 8 यूजर्स को अपडेट का नोटिफिकेशन खुद ही मिलना शुरू हो जाएगा। यह वर्जन नंबर MIUI 11.0.1.PCOINXM है। इसका साइज 664MB का है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 01:17 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 01:35 PM (IST)
Redmi Note 8 यूजर्स के लिए खुशखबरी, MIUI 11 अपडेट में होंगे ये मुख्य फीचर्स
Redmi Note 8 यूजर्स के लिए खुशखबरी, MIUI 11 अपडेट में होंगे ये मुख्य फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi Note 8 को भारतीय मार्केट में MIUI 11 अपडेट जारी किया है। इस बात की जानकारी कई यूजर्स ने दी है। यह अपडेट कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह वर्जन अब भी एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित होगा। Redmi Note 8 यूजर्स को अपडेट का नोटिफिकेशन खुद ही मिलना शुरू हो जाएगा। यह वर्जन नंबर MIUI 11.0.1.PCOINXM है। इसका साइज 664MB का है।

loksabha election banner

Mi Community Forum से पता चला है कि कंपनी ने यूजर्स के लिए पार्शियल रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अगर ये अपडेट स्टेबल होता है तो इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, एक और मॉडरेटर ने एक पोस्ट में रिकवरी रोम के लिए डाउनलोड लिंक शेयर किया था। मॉडरेटर ने बताया है कि अगर यूजर के पास Redmi Note 8 है तो वो Settings में जाकर About Phone में System Update पर जाएं। यहां आपको अपडेट की जानकारी मिल जाएगी।

MIUI 11 को स्मार्टफोन में जारी किए जाने के तीसरे फेज का हिस्सा Redmi Note 8 का है। इसे 13 नवंबर से 29 नवंबर के बीच यूजर्स के फोन में रोलआउट किया जाएगा। वहीं, Redmi Note 8 Pro को चौथे फेज में अपडेट देना शुरू किया जाएगा। यह 18 दिसंबर से शुरू होगा।

MIUI 11 के मुख्य फीचर्स की बात की जाए तो इसके तहत मिनिमलिस्टिक डिजाइन, डार्क मोड, वॉलपेपर कारोसेल, डायनामिक वीडियो वॉलपेपर, क्विक रिप्लाई, अपडेटेड मी फाइल मैनेजर जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा Redmi K20 और Redmi K20 Pro के लिए ऑलवेज ऑन डिस्प्ले कस्टमाइजेशन भी रोलआउट करने की संभावना है।

MIUI 11.1 अपडेट के तहत सभी डिवाइसेज को अल्ट्रा पावर सेविंग मोड दिया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस मोड के इनेबल होने से 5 फीसद का पावर ड्रॉप होगा। कंपनी इस अपडेट में फोकस मोड भी उपलब्ध कराएगी। इस मोड को 20 से 90 मिनट के लिए एक्टिवेट किया जा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.