Move to Jagran APP

Redmi Note 10 5G पावरफुल प्रोसेसर के साथ TENAA पर किया गया स्पॉट, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट के साथ ही यूजर्स को पावरफुल प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स की सुविधा मिलेगी

By Renu YadavEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 11:38 AM (IST)
Redmi Note 10 5G पावरफुल प्रोसेसर के साथ TENAA पर किया गया स्पॉट, जानें संभावित फीचर्स
Redmi Note 10 5G पावरफुल प्रोसेसर के साथ TENAA पर किया गया स्पॉट, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। हाल ही खबर आई थी कि Xiaomi भारतीय बाजार में Redmi Note 9 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Redmi Note 9 की चर्चाओं के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई ​है जिसमें जानकारी दी गई है​ कि Xiaomi अब Redmi Note 10 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और इसमें 5G सपोर्ट के साथ पावरफुल प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन बैंचमार्किंग साइट TENAA पर स्पॉट किया गया है और उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतार सकती है। 

loksabha election banner

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 10 5G स्मार्टफोन TENAA पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में फोन के डिजाइन और फीचर्स का भी खुलासा किया गया है। TENAA पर Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर M2004J7AC नाम से लिस्ट किया गया है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Redmi Note 10 5G हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

Redmi Note 10 में मिलेंगे दमदार फीचर्स

TENAA पर हुई लिस्टिंग के अनुसार Redmi Note 10 एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित होगा और इसे Dimensity 800 या Dimensity 800+ चिपसेट पर पेश किया जा सकताा है। इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का ​फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। एक वेरिएंट में 4GB + 64GB स्टोरेज, दूसरे वेरिएंट में 6GB + 128GB स्टोरेज और तीसरे वेरिएंट में 8GB + 256GB स्टोरेज दी सकता है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट उपलब्ध होगा। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 10 में क्वाड रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर हो सकता है। हालांकि अन्य सेंसर्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई। वहीं फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध हो सकता है। सामने आई इमेज में सेल्फी कैमरे के साथ नॉच दिया गया है। साइड पैनल में पावर और वॉल्यूम बटन मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,420mAh की बैटरी दी जा सकता है। TENAA पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, रेड, सिल्वर और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.