Redmi 9A स्मार्टफोन में मिलेगी 4,900mAh की बैटरी, FCC पर हुआ लिस्ट
Redmi 9A स्मार्टफोन की बैटरी के अलावा कई अन्य फीचर्स की जानकारी सामने आई है और इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने पिछले दिनों की चीनी मार्केट में अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च किया था। वहीं अब खबर है कि कंपनी इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है और इसे Redmi 9A नाम से बाजार में उतारा जाएगा। वैसे बता दें कि कंपनी द्वारा Redmi 9A के लॉन्च या फीचर्स को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह यूएस की FCC वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।
FCC वेबसाइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 9A मॉडल नंबर M2006C3LG नाम से लिस्ट किया गया है। जहां दी गई जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन MIUI 12 पर आधारित होगा और इसमें 4G सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट दिया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह इस साल भारत में लॉन्च हुए Redmi 8A Dual का ही अपग्रेड वर्जन होगा जिसे कंपनी चीन में लॉन्च कर सकती है। (इसे भी पढ़ें: सस्ते स्मार्टफोन Redmi 8A Dual का नया स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स)
Mysmartprice की रिपोर्ट के अनुसार Redmi 9A एक सिंगल बैंड फोन होगा और इसमें 2.4G Wi-Fi कनेक्टिविटी दी जाएगी। फोन का साइज 64mm x 77.07mm x 175mm होगा। इस फोन में मल्टी रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। फोन की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फिलहाल फोन के अधिक फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है।
Redmi 9A को Redmi 8A Dual का ही अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है और ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भी बजट रेंज में पेश करेगी। Redmi 8A Dual की बात करें तो भारत में इसे 2GB + 32GB और 3GB + 32GB दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। वहीं हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। इसमें 3GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।