Move to Jagran APP

Xiaomi Redmi 8 और Redmi 8A सर्टिफिकेशन साइट पर हुए लिस्ट, लीक हुए कई फीचर्स

Xiaomi Note 8 Pro के बाद अब कंपनी Redmi 8 और Redmi 8A स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है...

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 09:36 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 09:45 AM (IST)
Xiaomi Redmi 8 और Redmi 8A सर्टिफिकेशन साइट पर हुए लिस्ट, लीक हुए कई फीचर्स
Xiaomi Redmi 8 और Redmi 8A सर्टिफिकेशन साइट पर हुए लिस्ट, लीक हुए कई फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था जिसकी खासियत इसमें दिया गया 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं अब कंपनी Redmi सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Redmi 8 और Redmi 8A को लॉन्च करने वाली है जो कि सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं।

loksabha election banner

थाइलैंड की सर्टिफिकेशन वेबसाइट NBTC पर Redmi के दो फोन स्पॉट हुए हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Redmi 8 का मॉडल नंबर M1908C3IG और Redmi 8A का मॉडल नंबर M1908C3KG दिया गया है। हालांकि लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह स्पष्ट हो गया है दोनों फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Mi Band 4 India Launch: Xiaomi India के चीफ ने किया टीज, 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

अब तक सामने आई लीक खबरों के अनुसार Redmi 8A में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। यह फोन Android Pie के साथ MIUI 9.7.11 पर आधारित होगा। फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन को रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi 8A में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध हो सकता है।


हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया है जो कि 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। लॉन्च के बाद पहली बार सेल पर आते ही इस डिवाइस के 3 लाख यूनिट्स सेल हुए। चीन के बाद अब कंपनी अगले दो महीने में Redmi Note 8 Pro को भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर सकती है। Redmi Note 8 Pro की कीमत पर नजर डालें तो इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 6GB + 64GB की कीमत 1399 Yuan यानि लगभग Rs 14,000, 6GB + 128GB की कीमत 1599 Yuan करीब Rs 16,000 और 8GB + 128GB की कीमत 1799 Yuan लगभग Rs 18,000 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.