Move to Jagran APP

Mi Pay app अब गूगल प्ले स्टोर पर हुआ उपलब्ध

Mi Pay app का उपयोग Xiaomi फोन्स के अलावा अब अन्य फोन पर भी किया जा सकता है ये ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है...

By Harshit HarshEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 06:30 PM (IST)
Mi Pay app अब गूगल प्ले स्टोर पर हुआ उपलब्ध
Mi Pay app अब गूगल प्ले स्टोर पर हुआ उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपना UPI बेस्ड पेमेंट ऐप Mi Pay अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया है, जो कि अभी तक केवल Xiaomi स्मार्टफोन्स में ही उपलब्ध था। वहीं ​​अब नॉन Xiaomi स्मार्टफोन्स यूजर्स भी इस ऐप का उपयोग कर सकेंगे, क्योंकि ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। अगर आप Xiaomi यूजर नहीं हैं तो प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। यह ऐप Android 4.2 और उससे उपर के वर्जन पर कार्य करता है। बता दें कि Mi Pay पेमेंट ऐप के लिए कंपनी ने ICICI Bank के साथ समझौता किया है। 

loksabha election banner

Google Play Store पर उपलब्ध होने के बाद Xiaomi Mi Pay अन्य पेमेंट ऐप्स जैसे कि Google Pay, Paytm और BHIM को टक्कर दे सकता है। UPI सपोर्ट के साथ आने वाले इस ऐप का उपयोग करने के लिए आपको अपना बैंक अकाउंट लिंक करना होगा। एक बार बैंक अकाउंट लिंक होने के बाद आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं इसके लिए बार-बार अकाउंट डिटेल डालने की जरूरत नहीं है। Mi Pay app के जरिए आप अपने UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर में पैसे मंगाने के साथ ही ट्रांसफर भी कर सकते हैं। 

Mi Pay app की मदद से यूजर्स अपना पोस्टपेंड मोबाइल, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और डीटीएच बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में आपको पेमेंट सिक्योर करने के लिए QR कोड भी जनरेट कर सकते हैं। साथ ही इसमें offline stores पर भी पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध है।

बता दें कि Mi Pay app को कंपनी ने मार्च 2019 में लॉन्च किया था, जो कि Xiaomi स्मार्टफोन्स में प्रीलोडेड उपलब्ध था। जिसका अन्य यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार ये ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। जिसका उपयोग सभी स्मार्टफोन्स यूजर्स कर सकते हैं। इस ऐप का साइज 5.1MB है और एंड्राइड 4.2 और उससे उपर पर वर्जन पर उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.