Xiaomi MIUI 12 आज होगा ग्लोबली लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम
MIUI 12 को आज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह अपडेट Xiaomi यूजर्स के मोबाइल एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बनाएगा (फोटो साभार Xiaomi)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi आज ग्लोबल मार्केट में MIUI 12 को लॉन्च करने वाली है। इस कस्टम स्किन में यूजर्स को कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी जो कि उनके मोबाइल एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बनाएगा। बता दें कि कंपनी ने पिछले दिनों इसे चीनी मार्केट में लॉन्च किया था और साथ ही उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट शेयर की थी, जिन्हें MIUI 12 अपडेट प्राप्त होगा। ग्लोबल मार्केट में MIUI 12 को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च किया जाएगा।
MIUI 12 कस्टम स्किन को ग्लोबल मार्केट में भारतीय समयानुसार आज शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। ऑनलाइन लॉन्च स्ट्रीमिंंग को मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर लाइव देखा जा सकता है। अगर आप इसे लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो उसके लिए कंपनी के YouTube चैनल पर जा सकते हैं। Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर MIUI 12 लॉन्च से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट में लाइव स्ट्रीमिंग लिंक भी दिया गया है।
MIUI 12 में मिलेंगे कई खास फीचर्स
A decade's masterpiece: #MIUI12 is launching tomorrow! 🤩
Livestream begins on May 19, 17:30 (IST). Watch it here on YouTube: 👉 https://t.co/WLHH7eKyun" rel="nofollow
RT 🔁 if you want us to bring it to #India 🇮🇳 soon. 🤗 Stay tuned!#Xiaomi ❤️ #MIUI #DecadesMasterpiece pic.twitter.com/ouHJaokzR4 — Manu Kumar Jain (@manukumarjain) May 18, 2020
MIUI 12 के फीचर्स की बात करें तो इसमें अपडेटेड विजुअल डिजाइन, नए ऐनिमेशन, हेल्थ ट्रैकिंग, बेहतर जेस्चर सपॉर्ट और अडवांस प्राइवेसी जैसे कई फीचर मिलेंगे। साथ ही इसमें सिस्टम वाइड डार्क मोड 2.0 की सुविधा दी गई है और MIUI 12 इंटरफेस को पहले की तुलना में बेहद आसान भी बनाया गया है। MIUI 12 में स्क्रीन रोटेशन, ऐप लॉन्च एंड क्लोज और होम स्क्रीन पर रि-अरेजिंग आइकन के अलावा लाइव सुपर वॉलपेपर और iOS जैसा कंट्रोल सेंटर दिया गया है।
इन स्मार्टफोन में मिलेगा MIUI 12 अपडेट
MIUI 12 को कई चरणों में स्मार्टफोन में अपडेट किया जाएगा। कंपनी चीन में लॉन्च के साथ ही स्मार्टफोन्स की भी लिस्ट जारी कर चुकी है। सबसे पहले Mi 10, Xiaomi Mi 10 Youth Edition, Xiaomi Mi 9 Pro, Redmi K30 Pro, Redmi K30, Redmi K20 Pro और Redmi K20 में यह अपडेट प्राप्त होगा। फिर इसे Mi CC9 Pro, Mi CC9, Mi 10 Pro, Mi 10, Mi 10 Youth Edition, Mi 9 Pro 5G, Mi 9, Mi 9 SE, Mi 8 Screen Fingerprint Edition, Mi 8 Youth Edition, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8 SE, Mi 8, Mi 6, Mi 6X, Mi Mix 3, Mi Mix 2s, Mi Mix 2, Mi Note 3 और Mi Max 3 में उपलब्ध कराया जाएगा।