Move to Jagran APP

Xiaomi Mi TV 5, TV 5 Pro का प्रीमियम वेरिएंट आज से सेल के लिए होगा उपलब्ध

Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में चीनी बाजार में अपने Mi TV 5 TV 5 Pro को पेश किया था। (फोटो साभार- Xiaomi/weibo)

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 01:43 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 01:44 PM (IST)
Xiaomi Mi TV 5, TV 5 Pro का प्रीमियम वेरिएंट आज से सेल के लिए होगा उपलब्ध
Xiaomi Mi TV 5, TV 5 Pro का प्रीमियम वेरिएंट आज से सेल के लिए होगा उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में चीनी बाजार में अपने Mi TV 5, TV 5 Pro  को पेश किया था। Xiaomi TV 5 के बेस वेरिएंट (55 इंच स्क्रीन साइज) की कीमत 2999 yuan (लगभग 30,743 रुपये), जबकि, 65 इंच वाले टीवी की कीमत 3999 yuan (लगभग 40,967 रुपये), और हाई एंड वेरिएंट 75 इंच वाले टीवी की कीमत 7999 yuan (लगभग 96,134 रुपये) है। वहीं, Xiaomi TV 5 Pro के 55 इंच स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट की कीमत 3699 yuan (लगभग 37,914 रुपये), 65 इंच स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट की कीमत 4999 yuan (लगभग 51,191 रुपये) और 75 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 9999 yuan (लगभग 1,02,382 रुपये) है।

loksabha election banner

(फोटो साभार- Xiaomi/weibo)

Xiaomi Mi TV 5, TV 5 Pro के सभी वेरिएंट्स को आज से चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि Xiaomi Mi TV 5 सीरीज कंपनी का हाई एंड सीरीज है जिसे अल्ट्रा थी फुल स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्ट टीवी की खास बात ये है कि इसके स्क्रीन में कर्व्ड मेटल फ्रेमिंग की गई है जिसकी चौड़ाई 5.9mm है। इसका डिस्प्ले 4K वाइड कलर गैमट स्क्रीन को सपोर्ट करता है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 97 प्रतिशत है।

Mi TV 5 Pro 12nm प्रोसेस Amolgic T972 चिप पर रन करता है और ये 8K वीडियो प्लेबैक को भी सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्वी + DTS डयूल डिकोडिंग फीचर भी दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में 3G RAM + 32GB स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है। नवंबर में लॉन्च के बाद कंपनी ने केवल 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले वेरिएंट्स को ही सेल के लिए उपलब्ध कराया था। अब कंपनी पहली बार 75 इंच स्क्रीन वेरिएंट को सेल के लिए उपलब्ध करा रही है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज को चीन के अलावा अन्य देशों में कब उपलब्ध कराया जाएगा, फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.