Move to Jagran APP

Xiaomi Mi turns 5 Sale: Rs 12000 तक के डिस्काउंट के साथ मिल रहे Mi LED TV

Xiaomi के भारत में 5 साल पूरे होने पर 23 जुलाई को शुरू हुई Mi Turns 5 सेल का आज यानि 25 जुलाई को आखिरी दिन है।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 10:16 AM (IST)
Xiaomi Mi turns 5 Sale: Rs 12000 तक के डिस्काउंट के साथ मिल रहे Mi LED TV
Xiaomi Mi turns 5 Sale: Rs 12000 तक के डिस्काउंट के साथ मिल रहे Mi LED TV

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के भारत में 5 साल पूरे होने पर 23 जुलाई को शुरू हुई Mi Turns 5 सेल का आज यानि 25 जुलाई को आखिरी दिन है। तीन दिन चलने वाली इस सेल में Xiaomi ने कई अच्छे ऑफर्स उपलब्ध करवाए हैं। इसमें Xiaomi के कई प्रोडक्ट्स पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज इस सेल का आखिरी दिन है।अगर अब तक आपने इस सेल का फायदा नहीं उठाया है और आप Xiaomi की किसी प्रोडक्ट को लेने की प्लानिंग कर रहे थे, तो आज इस सेल के तहत अच्छी डील्स का लाभ उठाना का आखिरी मौका है। Rs 5 सेल और मोबाईल पर मिलने वाले डिस्काउंट के अलावा Xiaomi अपनी टीवी पर भी अच्छे डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जानते हैं इसकी डिटेल्स:

prime article banner

Mi LED TV 4C PRO 80 cm (32): 32 इंच स्क्रीन वाले इस टीवी पर कंपनी Rs 2500 का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डिस्काउंट के बाद टीवी की कीमत Rs 12,499 रह जाती है। Mi LED TV 4A PRO 108cm (43): 43 इंच स्क्रीन साइज वाले इस टीवी पर आपको इस सेल में Rs 4000 का ऑफ मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद टीवी की कीमत Rs 21,999 रह जाती है। Mi LED TV 4A PRO 80 cm (32): एक बार फिर 32 इंच स्क्रीन साइज वाले इस अन्य मॉडल पर इस सेल में Rs 2500 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत में कटौती के बाद इस टीवी को Rs 12,499 में आर्डर किया जा सकता है।

Mi LED TV 4X PRO 138.8cm (55): इस सेल में केवल छोटी स्क्रीन ही नहीं बल्कि 55 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी पर भी ऑफ दिया जा रहा है। बड़ी स्क्रीन साइज वाले टीवी पर आपको ऑफ भी बड़ा मिल रहा है। Xiaomi के इस टीवी के मॉडल पर Rs 12,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इस टीवी को Rs 37,999 में खरीदा जा सकता है। Mi LED TV 4 PRO 138.8 cm (55): Xiaomi के 55 इंच वाले इस टीवी पर Rs 10,000 का ऑफ मिल रहा है। ऑफ के बाद इस टीवी को Rs 44,999 में खरीदा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.