Move to Jagran APP

Xiaomi Mi Super Sale: Rs 8000 तक के ऑफ के साथ कई फोन्स को मिला प्राइस कट

Xiaomi एक बार फिर अपनी Mi Super Sale लेकर आया है। यह सेल लाइव हो चुकी है और 31 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में Redmi Note 7 Pro Redmi Note 6 Pro Redmi Y3 Mi A2 और Poco F1 पर डील्स

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 12:33 PM (IST)
Xiaomi Mi Super Sale: Rs 8000 तक के ऑफ के साथ कई फोन्स को मिला प्राइस कट
Xiaomi Mi Super Sale: Rs 8000 तक के ऑफ के साथ कई फोन्स को मिला प्राइस कट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi एक बार फिर अपनी Mi Super Sale लेकर आया है। यह सेल लाइव हो चुकी है और 31 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 6 Pro, Redmi Y3, Mi A2 और Poco F1 पर अलग-अलग डील्स मिलेंगी। Mi Super sale में Redmi Note 6 Pro, Xiaomi Mi A2 और Redmi Y2 को प्राइस कट मिले हैं। वहीं, दूसरे फोन्स को इस सेल में अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स मिल रहे हैं। कुछ फोन्स पर डिस्काउंटेड कीमत पर Mi Protect ऑफर भी मिलेगा।

loksabha election banner

Redmi Note 6 Pro का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 11999 में लिस्ट किया गया है। फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प को Rs 12999 में खरीदा जा सकता है। इसका 6GB रैम विकल्प Rs 1000 के प्राइस कट के साथ रिटेल किया जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर फोन को इसी कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहे हैं।

Xiaomi Mi A2 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को Rs 2000 के प्राइस कट के साथ Rs 9999 में खरीदा जा सकता है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। Mi A2 के इस वेरिएंट को Rs 3000 के प्राइस कट के बाद Rs 12999 में खरीदा जा सकता है। Mi A2 पाए कंपनी की वेबसाइट पर अतिरक्त Rs 1000 का एक्सचेंज डिस्काउंट, Rs 799 में Mi Protect और कई बैंकिंग ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Flipkart ने भी Mi A2 को समान कीमत और एक्सचेंज और बैंकिंग डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।

Redmi Y2 को भी इस सेल में कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन के 3GB रैम और 32GB वेरिएंट को Rs 7499 में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके है-एन्ड वेरिएंट को कंपनी की वेबसाइट से Rs 7999 में खरीदा जा सकता है। इस फोन को जनवरी में आखिरी प्राइस कट मिला था।फिलहाल, इसके वेरिएंट्स की रिटेल कीमत क्रमश: Rs 8999 और Rs 10999 है। Redmi Note 7 Pro और Redmi Y3 को सेल में कोई प्राइस कट नहीं मिला है, लेकिन इन्हे अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहे हैं। अन्य ऑफर्स में Airtel उपभोक्ताओं को अतिरिक्त 1120GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। Poco F1 पर भी कोई प्राइस कट लिस्ट नहीं किया गया है। इसके ऑफर्स में अतिरिक्त Rs 2000 का एक्सचेंज ऑफ मिल रहा है। इस पर Rs 8000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.