Move to Jagran APP

Xiaomi Mi Note 10 जल्द भारत में होगा लॉन्च, होगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा

पिछले दिनों कंपनी ने चीन में Mi CC9 Pro को लॉन्च किया था जिसे Mi Note 10 के नाम से हाल ही में यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया गया है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 10:24 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 07:28 PM (IST)
Xiaomi Mi Note 10 जल्द भारत में होगा लॉन्च, होगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा
Xiaomi Mi Note 10 जल्द भारत में होगा लॉन्च, होगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi अपने पहले 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। पिछले दिनों कंपनी ने चीन में Mi CC9 Pro को लॉन्च किया था, जिसे Mi Note 10 के नाम से हाल ही में यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को भारत में भी इसी नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी भी आधिकारिक जानकारी को रिवील नहीं किया है। Mi Note 10 भारत में 1108 मेगापिक्सल के साथ लॉन्च होने वाला पहला कमर्शियल फोन हो सकता है।

loksabha election banner

इस स्मार्टफोन को अगले महीने या फिर साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ सालों से कंपनी Mi सीरीज को एंड्रॉइड वन के तौर पर लॉन्च कर रही है। Mi A1, Mi A2 के बाद हाल ही में Mi A3 को भारत में लॉन्च किया गया है। पहले कंपनी Mi Note सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करती थी, जिसे बंद कर दिया गया था। कंपनी अब इस सीरीज को कन्टिन्यू करने जा रही है। Mi Note 10 को एंड्रॉइड वन प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च न करके कंपनी इसे Mi UI के साथ लॉन्च कर सकती है।

2017 के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब Xiaomi Mi सीरीज में कोई प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन को Rs 30,000- Rs 40,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। यूरोप में लॉन्च हुए Mi Note 10 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का 2X जूम कैमरा दिया जाएगा।

यही नहीं, इसमें 5 मेगापिक्सल का 10X हाइब्रिड जूम वाला भी कैमरा दिया जाएगा, जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन OIS को सपोर्ट करेगा। फोन में दो और कैमरे दिए जाएंगे, जिसमें 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कैमरा फीचर्स में ये स्मार्टफोन अन्य कंपनियो के फ्लैगशिप को चुनौती दे सकता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.