Xiaomi Mi Note 10 की लॉन्च डेट आई सामने, 14 नवंबर को दे सकता है दस्तक
Xiaomi Mi Note 10 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 108 मेगापिक्सल का penta कैमरा सेटअप दिया गया है...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Mi CC9 Pro को 5 नवंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी Mi Watch और Mi TV 5 को भी पेश कर सकती है। वहीं पिछले काफी समय से चर्चा है कि कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन Mi Note 10 पर काम कर रही है जिसे जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। हलाांकि इस फोन को Mi CC9 Pro का ग्लोबल वेरिएंट भी कहा जा रहा है। खास बात है कि इस स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन के लॉन्च और फीचर्स को लेकर अभी तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। वहीं अब एक पोस्टर के जरिए फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है।
Xiaomi Poland के फेसबुक पेज पर Mi Note 10 से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया गया है जहां जानकारी दी गई है कि ये स्मार्टफोन 14 नवंबर को पोलैंड में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 108 मेगापिक्सल का penta कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि अन्य फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Mi Note 10
SD730G
6GB+128
6.4 FHD AMOLED
108MP+16MP+12MP 2x zoom
32MP
4000mAh+30W
IR
NFC
UFS 2.1
3.5mm jack
Mi Note 10 Pro
SD855+
6+128G
6.7 AMOLED 90Hz
108MP+16MP+12MP 5x zoom
32MP
4000mAh+40W
IR
NFC
3.5mm
UFS3.0#Xiaomi #108MP #XiaomiCC9Pro #MiNote10 #MiNote10Pro
told you pic.twitter.com/OEQNcFvrxy— Mehek Goaswami (@nutsleaks) October 30, 2019
हाल ही में एक ट्वीटर यूजर ने अपकमिंग स्मार्टफोन Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro के लगभग सभी की जानकारी शेयर की है। जिसके अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन को Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का Samsung प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 12 मेगापिक्सल का तीसरा लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
वहीं Mi Note 10 Pro में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। कंपनी इस फोन को Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। हालांकि दोनों फोन में एक समान रियर कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। जबकि पावर बैकअप के लिए 40W fast-charging सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध हो सकती है।