Xiaomi Mi MIX 4 Leak: 60MP के साथ हो सकता है Xiaomi का पहला Foldable स्मार्टफोन
Xiaomi Mi MIX 4 Leak फोन को लेकर एक नई हिंट आ रही है। फोल्डेबल बॉडी के साथ इस फोन में 60MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi अपने Mi MIX स्मार्टफोन्स के साथ एक्सपेरिमेंट के लिए जाना जाता है। Mi MIX 4 स्मार्टफोन भी इस मामले में कुछ अलग नहीं होगा। इस फोन को लेकर एक नई हिंट आ रही है। फोल्डेबल बॉडी के साथ इस फोन में 60MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है। Xiaomi ने यह तो कन्फर्म कर दिया है की कंपनी Mi MIX 4 पर काम कर रही है। पिछला Mi MIX 3 स्मार्टफोन स्लाइडिंग डिस्प्ले के साथ आया था। फोन में 10GB रैम के साथ 5G सपोर्ट दिया गया था।
फोल्डेबल डिस्प्ले और नई टेक्नोलॉजी : फोन से जुडी चल रही अफवाहों के अनुसार नया Mi MIX फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है की कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। दावा किया जा रहा है की ड्यूल-फोल्ड डिस्प्ले अपनी तरह में पहला स्मार्टफोन होगा। साथ ही यह Samsung Galaxy Fold से आधी कीमत पर पेश किया जाएगा। हालांकि, यह सभी खबरें केवल अनुमानित है। इस पर आधिकारिक मुहर का फिलहाल इंतजार करना होगा। क्योंकि कंपनी अपनी MIX सीरीज के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जनि जाती है इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है की अगला Mi Mix स्मार्टफोन Xiaomi के पहले फोल्डेबल डिस्प्ले स्मार्टफोन के साथ आ सकता है।
Xiaomi का Foldable फोन आने में तो अभी काफी समय है। साथ ही, इस फोन की कीमत भी काफी अधिक होगी, लेकिन अगर आप Xiaomi के बजट स्मार्टफोन लेने कि प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस लिस्ट में से आप चुनाव कर सकते हैं, खरीदें यहां से
अभी तक, Huawei और Samsung ने ही व्यावसायिक रूप से फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का दावा किया है। Galaxy Fold और Mate X दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में दो अलग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
60MP के साथ आने वाला पहला Xiaomi स्मार्टफोन : रिपोर्ट
फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ-साथ रिपोर्ट के अनुसार फोन में 60MP रियर कैमरा दिया जा सकता है। अभी इस बारे में नहीं पता की यह किस तरह काम करेगा। 60MP के साथ फोन में स्नैपड्रैगन 855, 5G सपोर्ट समेत लेटेस्ट फीचर्स दिए जाने का अनुमान है।
Mi MIX 4 कीमत और लॉन्च: खबर है की Xiaomi का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 2019 के सेकंड हाफ में लॉन्च किया जा सकता है। पहले आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Fold बेस प्राइज की आधी कीमत में आ सकता है। Mi Mix 4 की कीमत 80,000 INR से 1,00,000 INR होने का अनुमान है।
ध्यान रहे, यह सब अफवाह है और इससे जुडी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।
यह भी पढ़ें:
Reliance Jio ने 3 वर्ष से कम समय में पार किया 30 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Facebook, WhatsApp और Instagram डाउन होने के बाद Twitter पर आए ये मजेदार Reactions
Samsung Galaxy M40 के फीचर्स हुए लीक, Realme 3 Pro को देगा चुनौती?