Mi Band 4 India Launch: Xiaomi India के चीफ ने किया टीज, 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
Mi Band 4 को भारत में Rs 2000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। ये अपने पिछले Mi Band 3 के मुकाबले अपग्रेडेड फीचर के साथ आएगा..
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi India 17 सितंबर को Redmi TV भारत में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्ट टीवी के साथ-साथ कंपनी अपने कई और प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है। Xiaomi India के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीटर हैंडल से Mi Band 4 को टीज किया है। दरअसल, मनु जैन ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ में फिटनेस बैंड को देखा जा सकता है। इस फिटनेस बैंड को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। इसे भारत में 17 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। Mi Band 4 को भारत में Rs 2,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। ये अपने पिछले Mi Band 3 के मुकाबले अपग्रेडेड फीचर के साथ आएगा।
चीन में लॉन्च हुए Mi Band 4 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 0.95 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 120x240 पिक्सल दिया गया है। यह फिटनेस बैंड 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फिटनेस बैंड को आव वॉयस कमांड के जरिए भी ऑपरेट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक्टिविटी ट्रैकर जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। चीन में Mi Band 4 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट को CNY 169 (लगभग 1,700) की कीमत में लॉन्च किया गया है, जबकि इसके NFC वेरिएंट को CNY 229 (लगभग Rs 2,300) की कीमत में लॉन्च किया गया है।
Mi Band 3 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Mi Band 3 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Mi Band 4 की बात करें तो ये कंपनी के फिटनेस बैंड Mi Band सीरीज का चौथा फिटनेस ट्रैकर होगा। इससे पहले Mi Band, Mi Band 2 और Mi Band 3 को भारत में काफी पसंद किया गया है। Mi Band 4 में स्टेप मॉनिटरिंग, मेजर स्लीप मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। यही नहीं, Mi Band 4 को इसके पिछले मॉडल Mi Band 3 के मुकाबले ज्यादा बैटरी बैक अप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें वॉयस कमांड के लिए माइक्रोफोन भी दिया जा सकता है।