Rs 2299 में लॉन्च हुए Xiaomi Mi Band 4 की पहली सेल आज, Amazon पर 12PM बजे से होगा उपलब्ध
Xiaomi Mi Band 4 आज Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. Rs 2299 की कीमत में जानें कंपनी ने इसमें क्या हस फीचर्स दिए हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपने स्मार्ट लिविंग 2020 इवेंट में Mi Band 4 को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi का यह नया फिटनेस ट्रैकर कलर्ड डिस्प्ले और बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने Mi Band 4 को Rs 2299 में लॉन्च किया है। Xiaomi ने अपने इस फिटनेस ट्रैकर को अन्य फिटनेस ट्रैकर्स की तुलना में प्रतिस्पर्धिक कीमत में लॉन्च किया है। Mi Band 4 की टक्कर Samsung Galaxy Fit और Honor Band 5 से होगी। कंपनी का Mi Band 4 आज पहली बार सेल के लिए Amazon पर 12PM बजे उपलब्ध होगा।
Xiaomi Mi Band 4 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Amazon India पर आज 12PM बजे सेल पर उपलब्ध होने वाला Mi Band 4 0.95 इंच कलर्ड AMOLED टच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 2.5D का कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। Mi Band 4 में एसएमएस, Whatsapp जैसी ऐप्स के नोटिफिकेशन्स के साथ-साथ फिटनेस स्टैट्स भी देखे जा सकते हैं। Xiaomi ने इस बैंड से म्यूजिक कंट्रोल करने का विकल्प भी उपलब्ध करवाया है। लुक के मामले में यह Mi Band 3 से मिलता-जुलता है, लेकिन इसकी चार्जिंग पिंस को बॉटम की तरफ शिफ्ट कर दिया गया है।
Xiaomi Mi Band 4 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Mi Band 4 कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स जैसे- रनिंग, जॉगिंग, स्टेप-काउंट, 5ATM वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग आदि फीचर्स के साथ आता है। यह स्विमिंग पैटर्न्स जैसे की- फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक,मेडले आदि को भी ट्रैक कर सकता है। कंपनी का दावा है की Mi Band 4 एक चार्ज में 20 दिनों तक चल सकता है। Mi Band 4 आज Amazon India, Mi Home पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Mi Band 4 को चार कलर स्ट्रैप- ब्लैक, ऑरेंज, मैरून और पर्पल में उपलब्ध कराया जाएगा।