Xiaomi Mi 8X इन फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, ये दो फोन भी हो सकते हैं लॉन्च
Xiaomi Mi 8X को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही दो और स्मार्टफोन भी लॉन्च हो सकता है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एक और स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8X को जल्द लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर हाल ही में स्पॉट किया गया है। Xiaomi Mi 8 सीरीज के इस अगले स्मार्टफोन के साथ दो और स्मार्टफोन्स Mi 8 Youth और Mi 8 Screen Fingerprint Edition को लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में बड़ी स्क्रीन नॉच फीचर के साथ दिया जा सकता है। साथ ही इसमें दमदार बैटरी भी दी जा सकती है। आइए, जानते हैं Xiaomi Mi 8X के संभावित फीचर्स के बारे में
Xiaomi Mi 8X के संभावित फीचर्स
TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक Mi 8X में 6.26 की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें पावरफुल 3,250 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही फोन 3D फेस रिकॉगनिशन फीचर्स के साथ भी आ सकता है। इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स Mi 8 की तरह ही दिए जा सकते हैं।
Mi 8 Youth और Mi 8 Screen Fingerprint Edition
शाओमी दो और स्मार्टफोन Mi 8 Youth और Mi 8 Screen Fingerprint Edition को इसके साथ लॉन्च कर सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के संभावित फीचर्स की बात करें तो Mi 8 Youth दो मेमोरी वेरिएंट्स 4GBRAM/64GB स्टोरेज और 6GBRAM/64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन तीन कलर ऑप्शन्स स्पेस ग्रे, गोल्ड और ब्लू में उपलब्ध हो सकते हैं। Mi 8 Screen Fingerprint की बात करें तो यह 6GBRAM/64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। साथ ही इसे ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के अन्य फीचर्स Mi 8 SE की तरह ही हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
LTE और VoLTE में क्या है अंतर, कैसे करता है काम, जानें
25990 रुपये के Vivo V11 Pro को 23990 रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे
BHIM ऐप से ऑनलाइन फ्लाइट बुक करने पर मिलेगा 5000 रुपये का डिस्काउंट, इस तरह उठाएं लाभ