Xiaomi Mi 10i 5G आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सब कुछ
Mi 10i 5G दो कलर ऑप्शन अटलांटिक ब्लू और पैसेफिक सनराइज कलर ऑप्शन में आएगा। फोन में Octa-Core Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। Xiaomi M10i 5G में ब्रांड न्यू 108MP कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 10i5G आज यानी 5 जनवरी 2021 को भारत में लॉन्च होगा। यह लॉन्चिंग इवेंट दोपहर 12 बजे होगा। यह भारत में इस साल लॉन्च होने वाला Xiaomi का पहला स्मार्टफोन है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले Xiaomi Mi 10i की कीमत और स्पेसिफकेशन्स का खुलासा हो गया है। फोन में Octa-Core Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में ब्रांड न्यू 108MP कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा,जो गोल कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा।
दो कलर ऑप्शन में आएगा फोन
Mi 10i स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन अटलांटिक ब्लू और पैसेफिक सनराइज कलर ऑप्शन में आएगा। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने संकेत दिये हैं कि Mi 10i 5G स्मार्टफोन खास भारतीय फैंस के लिए था। MI 10i का I India को प्रदर्शित करता है। अगर कीमत की बात करें, तो Mi 10i स्मार्टफोन को 25 से 30 हजार रुपये के बीच में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi Mi 10i को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi 10i स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुलएचडी प्लस LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 120Hz रिफ्रेश्ड रेट होगा। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। इसमें octa-core Qualcomm Snapdragon 750G SoC का सपोर्ट मिलेगा। फोन एंड्राइड 11 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ Xiaomi के MIUI 12.5 सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही फोन में Adreno 619 GPU का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन 108MP क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का होगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 120° फील्ड ऑफ व्यू, 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP मैक्रों लेंस का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन 4,820mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा, जो 33W फास्ट चार्जर के साथ आएगा।