108MP कैमरे वाला Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन 13 फरवरी को हो सकता है लॉन्च
Xiaomi Mi 10 के साथ ही कंपनी Mi 10 Pro को भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है और ये स्मार्टफोन्स 13 फरवरी को बाजार में दस्तक दे सकते हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। काफी समय से चर्चा है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नए डिवाइसेज Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro पर काम कर रही है। इन स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लीक्स के मुताबिक इन स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं अब इसकी लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे स्पष्ट होता है कि इन स्मार्टफोन के लिए यूजर्स को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
एक ट्वीटर यूजर्स Xiaomishka ने पोस्ट के जरिए Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट के साथ ही इनकी सेल के बारे में भी जानकारी दी है। ट्वीटर पोस्ट के मुताबिक Xiaomi Mi 10 की आधिकारिक घोषणा 7 फरवरी को की जाएगी। जबकि कंपनी 13 फरवरी को ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के जरिए Mi 10 सीरीज लॉन्च की जाएगा। जबकि फोन की सेल 14 फरवरी से शुरू होगी। वहीं Mi 10 Pro स्मार्टफोन 18 फरवरी को सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
What rumor are we discussing today? This is a new release schedule.
7/02: #xiaomimi10 series official announcement
13/02: Xiaomi Mi 10 series online conference
14/02: #Mi10 launches and goes on sale
18/02: #Mi10Pro launches
P.S. I can’t confirm this information😉 pic.twitter.com/76r6uruJwt — Xiaomishka (@xiaomishka) February 3, 2020
लेकिन सामने आए लीक्स के अनुसार Mi 10 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.57 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट में 12GB + 256GB स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 12GB + 512GB स्टोरेज उपलब्ध होगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। जबकि 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का और चौथा 8 मेगापिक्सल का होगा।
इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का ड्यूल एआई सेल्फी कैमरा उपलब्ध होगा। यह फोन Snapdragon 865 प्रोसेसर से लैस होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 48W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500एमएएच की बैटरी उपलब्ध होगी। जबकि Mi 10 Pro में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800एमएएच की बैटरी दी जाएगी। Mi 10 Pro में 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।