Xiaomi Mi 10 सीरीज भारत में 27 मार्च को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा
Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं और ये जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है फोटो साभार Xiaomi
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन में पिछले साल लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro 5G स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी तक कई खबरें सामने आ चुकी है। वहीं अब कंपनी ने यूजर्स के इंतजार पर विराम लगाते हुए घोषणा कर दी है कि ये स्मार्टफोन 27 मार्च को ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे। जबकि इससे पहले Xiaomi Mi 10 को MWC 2020 में लॉन्च किया जाना था लेकिन Coronavirus के कारण ये इवेंट कैंसिल कर दिया गया। Xiaomi Mi 10 सीरीज में 40W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा जो कि केवल 40 मिनट में फोन को फुल चार्ज करने में सक्षम है।
Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि 27 मार्च को कंपनी अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। हालांकि इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन पोस्टर में बड़े अक्षरों में 10 लिखा हुआ है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 10 सीरीज को लॉन्च करने वाली है।
Enough waiting!
See you on March 27th!
Make sure you tune in to get all the details.#Mi10 #LightsCameraAction pic.twitter.com/8nNJ4Alyth — Xiaomi (@Xiaomi) March 6, 2020
बता दें कि ये इवेंट भारतीय समय के अनुसार 27 मार्च को शाम 7.30 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसे यूजर्स कंपनी के आधिकारिक Twitter, YouTube और Facebook अकाउंट पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाली Xiaomi Mi 10 सीरीज चीनी मार्केट की तुलना में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।
पिछले दिनों सामने आई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि Mi 10 भारत में ग्रीन और ग्रे दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह ही भारत में इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल लॉन्च होगा। बता दें कि कंपनी ने चीन में इस स्मार्टफोन को तीन अलग स्टोरेज मॉडल में पेश किया था। इसकी कीमत पर नजर डालें तो 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 3,999 करीब 42,400 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल को CNY 4,299 लगभग 45,600 रुपये, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,699 करीब 49,800 रुपये है।