Xiaomi Mi 10 लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट, सामने आए कई खास फीचर्स
Xiaomi Mi 10 5G भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर लिस्ट हो गया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि भारतीय बाजार में Mi 10 5G स्मार्टफोन 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 108MP क्वाड रियर कैमरा दिया गया है और भारत से पहले से पहले इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने चीन में Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro को लॉन्च किया था। हालांकि भारत में Xiaomi Mi 10 ही लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के लिए कंपनी ने लाइव स्ट्रीमिंग की प्लानिंग की है जो कि 31 मार्च को दोपहर 12.30 बजे आयोजित की जाएगी। बता दें लॉन्च से पहले Xiaomi Mi 10 ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर लिस्ट हो गया है।
Amazon India पर हुई लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Xiaomi Mi 10 भारत में एक्सक्लूसिवली Amazon पर उपलब्ध होगा। Amazon पर दी गई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन के साथ यूजर्स को कुछ ऑफर्स भी मिलेंगे। जिसकी Xiaomi अपनी वेबसाइट पर भी दे चुकी है। इस स्मार्टफोन में 108MP का कैमरा दिया जाएगा, जिसमें ओआईएस फीचर की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं 8K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी उपलब्ध होगा। हालांकि फिलहाल इसके अधिक फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि चीन की तुलना में भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। (इसे भी देखें: 108MP कैमरे वाला Xiaomi Mi 10 भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च, सामने आई प्री-बुकिंग डिटेल)
वैसे लॉन्च से पहले Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के जरिए भारत में अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 की कीमत को लेकर खुलासा किया। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत चीनी वेरिएंट की तुलना में अधिक हो सकती है। इसके अलावा लॉन्च से पहले फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स का भी खुलासा किया जा चुका है। भारत में Xiaomi Mi 10 लॉन्च के साथ ही 7 अप्रैल तक प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।