Move to Jagran APP

महज 6 महीनों में शाओमी ने की Mi TV की 5 लाख यूनिट्स की बिक्री

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और Mi Homes से Mi LED TV 4, Mi LED TV 4A (32 इंच) और Mi LED TV 4A (43 इंच) की 5 लाख यूनिट्स बेची गई हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 12:09 PM (IST)
महज 6 महीनों में शाओमी ने की Mi TV की 5 लाख यूनिट्स की बिक्री
महज 6 महीनों में शाओमी ने की Mi TV की 5 लाख यूनिट्स की बिक्री

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की कंपनी शाओमी ने भारत में पिछले 6 महीनों के अंदर Mi LED TVs की 5 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। इस बात की जानकारी शाओमी ने खुद दी है। शाओमी ने Mi TV के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च किए थे। कंपनी के मुताबिक, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और Mi Homes से Mi LED TV 4, Mi LED TV 4A (32 इंच) और Mi LED TV 4A (43 इंच) की 5 लाख यूनिट्स बेची गई हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह कंपनी के लिए एक नया कीर्तिमान है।

loksabha election banner

कंपनी का क्या है कहना?

हाल ही में शाओमी ने बताया था कि Mi LED TV को फ्लिपकार्ट पर सबसे लोकप्रिय टीवी की रेटिंग (1,00,000 रेटिंग से ज्यादा) मिली है। वहीं, शाओमी इंडिया के ऑनलाइन सेल्स हेड रघु रेड्डी का कहना है कि कंपनी के फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा करने में हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यूजर्स के लिए स्मार्ट टीवी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए हमने कई वर्षों की प्लानिंग की है। इसमें हार्डवेयर डिजाइन से लेकर स्मार्ट पैचवॉल यूजर इंटरफेस तक कंपनी ने हर फीचर पर बारीकी से काम किया है।

Mi TV टीवी के फीचर्स:

Mi TV 4A के 43 इंच के मॉडल में फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920x1080 है। वहीं, 32 इंच के मॉडल में एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1366x768 है। दोनों टीवी के डिस्प्ले पैनल्स 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। ये दोनों मॉडल्स एमलॉजिक क्वाड-कोर चिपसेट और 1 जीबी रैम से लैस हैं। साथ ही इनमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Mi TV 4 टीवी के फीचर्स:

Mi TV 4 की बात करें तो इसमें एलईडी 4K डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिकस्ल रेजोल्यूशन 3840x2160 है। यह डिस्प्ले पैनल्स 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 8ms रिसपॉन्स रेट के साथ आते हैं। यह टीवी 64-बिट क्वाड-कोर एमलॉजिक कॉर्टेक्स (1.8 गीगाहर्ट्ज) से लैस है। इसमें 2 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है।

यह भी पढ़ेें:

आपके फोन में नहीं आएगे अनचाहे कॉल्स और मैसेज, माइक्रोसॉफ्ट विकसित कर रहा है नई तकनीक

घर बैठे ही बनवाएं अपना Driving License, अपनाएं ये 7 स्टेप्स

Google Tez का नाम हुआ Google Pay, अब यूजर्स को आसानी से मिलेगा Instant Loan


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.