विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो डिस्प्ले वाला Xiaomi का तगड़ा फोन भारत में भी होगा लॉन्च, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 200MP का कैमरा

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:00 PM (IST)

शाओमी ने चीन के बाद अब भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए Xiaomi 18 Pro सीरीज के लॉन्च को टीज किया है।

Xiaomi 18 Pro इंडिया और ग्लोबल लॉन्च

Xiaomi 18 Pro इंडिया और ग्लोबल लॉन्च

HighLights

  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज का भारत में लॉन्च टीज किया गया।

  2. सेकेंडरी रियर डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर।

  3. दिसंबर में लॉन्च होने की संभावना, कीमत का खुलासा नहीं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi 18 Pro सीरीज चीन के बाद इंडिया में लॉन्च होने वाली है। शाओमी ने इस फोन के इंडिया और ग्लोबल लॉन्च को टीज किया है। ये स्मार्टफोन सेकेंडरी रियर डिस्प्ले और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने फिलहाल इस फोन के इंडिया लॉन्च की डेट और कीमत को लेकर कुछ भी ऑफिशियल एलान नहीं किया है।

Xiaomi 18 Pro इंडिया और ग्लोबल लॉन्च

Xiaomi India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें कंपनी ने कमिंग सून टैग के साथ अपकमिंग स्मार्टफोन की इमेज शेयर की है। पोस्ट में ब्लू फिनिश में Xiaomi 18 Pro स्मार्टफोन देखने को मिल रहा है। पोस्ट से अटकलें लगाई जा रही है कि कंपनी फिलहाल इंडियन मार्केट में प्रो मॉडल को बिक्री के लिए उपलब्ध करवा सकता है। पिछले साल कंपनी ने Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max दोनों स्मार्टफोन सिर्फ चीन में लॉन्च किए थे। इंडियन मार्केट में कंपनी ने Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च किया है।

कंपनी के लेटेस्ट टीजर से पता चलता है कि कंपनी पहली बार सेकेंडरी रियर डिस्प्ले वाले फोन को इंडिया में ला सकती है। शाओमी ने फिलहाल इंडिया लॉन्च डेट और कीमत से जुड़ी कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज को भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi 18 Pro के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 18 Pro स्मार्टफोन में 6.4-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,120x2,436-पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स की है। इस फोन में कंपनी ने 2.7-इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया है। इसका रेजोल्यूशन 596x912-पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक की है। Xiaomi 18 Pro स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन को 16GB तक की LPDDR5X RAM और 1TB की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित HyperOS 4 पर रन करता है।

कैमरा की बात करें तो शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोपिक लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शाओमी 18 प्रो स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C, और GPS दिया गया है।

प्राइसिंग डिटेल

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में 23 सितंबर को लॉन्च किया गया है। Xiaomi 18 Pro को कंपनी ने CNY 5,999 (करीब 86,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ के साथ लॉन्च किया गया है। दूसरा वेरिएंट 16GB की रैम और 1TB स्टोरेज के साथ CNY 8,999 (करीब 1,29,000 रुपये) में लाया गया है। शाओमी ने इसका ट्रांसपेरेंट वर्जन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज को CNY 9,999 (करीब 1,43,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।