Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • technology
  • tech-news
LIVE BLOG

Apple WWDC 2023 Updates: Apple Vision Pro, WatchOS, 15 inch MacBook Air M2 और M2 Ultra हुए लॉन्च, iOS 17 के साथ Siri को मिला अपडेट

WWDC 2023 Updates: Apple का सालाना इवेंट WWDC 2023 पूरा है। इस इवेंट में Macbook Air और iOS 17 जैसे अपडेट पेश किए गए। इसके साथ ही इवेंट का पूरा फोकस नए लॉन्च किए गए Apple Vision Pro पर रहा। अन्य जानकारी के लिए दैनिक जागरण से जुड़े रहे।

By Ankita PandeyTue, 06 Jun 2023 12:49 AM (IST)
News Article Hero Image

Apple WWDC 2023 Updates: नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2023 पूरा हो गया है। इस इवेंट में Apple ने 15 inch MacBook Air M2 के साथ-साथ M2 Max और M2 Ultra की गई है। इसके अलावा कंपनी ने iPhones, Apple Watches, iPads, Macbooks, Apple TV और अन्य डिवाइस के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी किया है।

इस साल का WWDC का मेन हाइलाइट रहा Apple Vision Pro, जिसके साथ कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स और अपडेट पेश किए है। इस सभी डिवाइस के विस्तृत जानकारी के लिए दैनिक जागरण से जुड़े रहे। 

6 Jun 202312:39:07 AM
इतनी है Apple विजन प्रो की कीमत

Apple विजन प्रो की कीमत 3,499 डॉलर से शुरू हो रही है। इसके अलावा यह अगले साल चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। इसके आने पर यूजर Apple स्टोर्स पर हेडसेट का अनुभव कर सकेंगे।

6 Jun 202312:33:19 AM
visionOS पर काम करता है Apple विजन प्रो
blog images

Apple विजन प्रो visionOS चलाता है। visionOS पहला ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे स्पेसियल कंप्यूटिंग के लिए तैयार किया गया है। यह OS, Apple के अन्य मौजूदा प्लेटफार्म, जैसे iOS, iPadOS और macOS में वर्षों के नवाचार का एक समामेलन है।

6 Jun 202312:29:26 AM
यूनिक डुअल-चिपसेट के साथ आता है Apple विजन प्रो
blog images

Apple Vision Pro R1 चिप के साथ जोड़े गए M2 चिप पर चलता है। M2 चिप भारी-भरकम प्रोसेसिंग जरूरतों को संभालती है, जबकि R1 उन ऐप्स और सेवाओं को आपके लिए अधिक आकर्षक बनाने में मदद करता है।

6 Jun 202312:26:23 AM
Apple विजन प्रो का डिजाइन
blog images

Apple विजन प्रो में आपको लैमिनेटेड ग्लास, कैमरों और सेंसर की बड़ी सीरीज मिलती है, ताकि आप अपने आस-पास की चीजों और लोगों के संपर्क में रहें। एलीमे तत्वों को कंट्रोल करने के लिए डिजिटल क्राउन है। यह थर्मल-कस्टम डिजाइन, फ्लेसिबल स्टैप्स के साथ आत जो आपके सिर के आकार के अनुरूप काम करता है। यह हेडबैंड प्लग इन करने पर कुशन, 2 घंटे की बैटरी और पूरे दिन उपयोग की सुविधा देता है।

6 Jun 202312:16:27 AM
विजन प्रो में बेहतर सिनेमेटिक व्यूइंग

Apple का कहना है कि विजन प्रो सिनेमेटिक व्यूइंग की अगली पीढ़ी है, जिसमें 3D विजुअल्स, 100-इंच चौड़ा डिस्प्ले, स्पेसियल ऑडियो और यहां तक कि एक ऐसी सुविधा है, जो आपके आस-पास ब्लीड करने के लिए मूवी के व्यू एरिया को बढ़ाती है।

6 Jun 202312:10:09 AM
विजन प्रो पर फेसटाइम

Apple का कहना है कि विजन प्रो एक बेहतरीन साथी है, जो अपनी डेडिकेटेड फीचर्स और नए फेसटाइम अनुभव के साथ कार्यस्थल के नए स्तर के सहयोग की अनुमति देता है। फेसटाइम मौजूदा Apple उपकरणों जैसे iPhone, iPad और MacBook के साथ भी काम करता है।

6 Jun 202312:06:19 AM
विजन प्रो हेडसेट के साथ मिलता है नया ब्राउजिंग अनुभव

 एपल के विजन प्रो हेडसेट के साथ एक नया ब्राउजिंग अनुभव मिलता है। यूजर अब अपने चारों ओर कई टैब और विंडोज के साथ पूरी तरह से नए ब्राउजिंग अनुभव के लिए सफारी को अपने स्पेस में ब्राउज करें।

6 Jun 202312:00:07 AM
नए जमाने का कंप्यूटिंग है विजन प्रो
blog images

 Apple का कहना है कि विजन प्रो आपको Spatial कंप्यूटिंग नामक कंप्यूटिंग के एक नए युग से परिचित कराता है। Apple Vision Pro के साथ आप कभी भी और कहीं भी ऐप्स, वीडियो गेम और वीडियो स्ट्रीमिंग का उपयोग कर सकते हैं।

5 Jun 202311:56:44 PM
Apple Vision pro
blog images

 Apple ने अपने नए हेडसेट की घोषणा कर दी है। 

5 Jun 202311:54:19 PM
साइकलिंग के लिए नया ब्लूटूथ कनेक्शन
blog images

Apple वॉच में पहले से ही कई साइकलिंग फीचर हैं। डेडिकेटेड साइकिलों के लिए ब्लूटूथ कनेक्शन जैसी नई सुविधाओं को शामिल करने के लिए इनका विस्तार किया जा रहा है। अब आपके iPhone लॉक स्क्रीन पर साइकलिंग ऑटोमैटिकली एक लाइव एक्टिविटी रूप में दिखाई देगी।

5 Jun 202311:49:23 PM
WatchOS 10 की हुई घोषणा

 Apple ने watchOS 10 की घोषणा की। इसे कई अन्य नई सुविधाओं के बीच नए ऐप भी मिलते हैं, जिसमें एक नया क्लॉक ऐप शामिल है।

5 Jun 202311:45:00 PM
AppleTV को मिला फेसटाइम

 Apple TV में जल्द ही एक डेडिकेटेड फेसटाइम ऐप होगा। जब आप एपल टीवी पर फेसटाइम लॉन्च करते हैं, तो यह वायरलेस तरीके से आपके आईफोन से जुड़ जाता है, जिससे अधिक सहज अनुभव मिलता है। इसके अलावा, फेसटाइम के साथ शेयरप्ले यूजर्स को एक साथ सिंक में देखने की अनुमति देता है।

5 Jun 202311:40:29 PM
बेहतर हो रहा है AirPlay

AirPlay को अधिक कस्टमाइज किया जा रहा है। यह सुविधा आपके उपयोग के पैटर्न को सीख लेगी और जब आप किसी विशेष डिवाइस को पहचानते हैं या इस पर आप अक्सर खेलते हैं, तो आपको संकेत देता है।

5 Jun 202311:38:26 PM
एडेप्टिव ऑडियो सपोर्ट के साथ आएंगे Airpods

 AirPods में जल्द ही अडेप्टिव ऑडियो  सपोर्ट मिलेगा। यह परेशान करने वाली आवाजों के आसानी से कैंसिल कर देता है।

5 Jun 202311:34:47 PM
macOS के साथ Safari को मिला Chrome जैसा फीचर

यूजर जल्द ही मैक पर वेब ऐप्स का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ अधिक immersive, ऐप जैसा अनुभव पाने के लिए बस एक वेबसाइट इंस्टॉल करना होगा।

5 Jun 202311:33:15 PM
macOS का नाम Sonoma रखा गया
blog images

 नए macOS का नाम Sonoma रखा गया है। macOS Sonoma में कई नए फीचर्स दिए गए हैं और विजेट्स पर काफी काम किया गया है। विजेट्स को ऐडेप्टिव बनाया गया है, ताकि दूसरे फीचर्स यूज करने के दौरान विजेट्स से परेशानी ना हो। विजेट्स सर्च करने के लिए खास ऑप्शन दिया गया है जहां से आप डायरेक्ट विजेट्स सर्च कर सकते हैं।

5 Jun 202311:31:19 PM
macOS 14 के साथ बेहतर होगा प्रेजेंटेशन

macOS 14 को फेसटाइम, जूम और अन्य ऐप्स के लिए नए वीडियो इफेक्ट मिलते हैं। 

5 Jun 202311:27:59 PM
Apple सिलिकॉन के साथ गेमिंग को बेहतर बनाएगा macOS

macOS 14 Mac के लिए एक नया गेमिंग का युग ला रहा है। इसमें डेडिकेटेड सुविधाओं के साथ  एक नया गेमिंग मोड शामिल है, जो अन्य चीजों के साथ कंट्रोलर लेटेसी को कम करता है। 

5 Jun 202311:24:38 PM
macOS 14 की हुई घोषणा
blog images

macOS में नए widgets मिलते हैं, जो यूजर्स को एक पूरी तरह से नया अनुकूलन अनुभव देते हैं। 

5 Jun 202311:20:37 PM
Siri को मिला नया अपडेट
blog images

 iOS 17 के साथ अब Siri को ऐक्टिवेट करने के लिए Hey Siri नहीं बोलना होगा, सिर्फ Siri बोलने पर ही वॉयस असिस्टेंट ऑन हो जाएगा।

5 Jun 202311:18:04 PM
iPadOS में मिलेंगे ये खास अपडेट
blog images

कंपनी ने iPadOS  के साथ कई खास फीचर्स पेश किए है, जिसको आप इस पिक्चर में देख सकते हैं।  

5 Jun 202311:13:51 PM
iPadOS 17 में नया लॉकस्क्रीन अनुभव

iPadOS 17 में iOS 17 फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें लॉकस्क्रीन विजेट और कस्टमाइज वॉलपेपर शामिल हैं। 

5 Jun 202311:12:02 PM
Journal app की हुई घोषणा

 Apple ने एक नए जर्नल ऐप की घोषणा की है जो सुझाव देने के लिए ऑन-डिवाइस ML का उपयोग करता है और जर्नलिंग को आसान बनाता है। 

5 Jun 202311:08:57 PM
Apple कीबोर्ड ऐप पर जनरेटिव AI

iOS 17 कीबोर्ड की इंटेलिजेंस को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएं लाया है। यानी कि बेहतर सुधारों का सुझाव देने के लिए Apple अब जनरेटिव AI का उपयोग कर रहा है। 

5 Jun 202311:05:42 PM
Air Drop में मिलेंगे नए फीचर्स
blog images

कंपनी ने Name Drop फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से आप किसी यूजर के आईफोन के करीब अपना आईफोन लाकर बहुत ही आसानी से कंटेंट शेयर कर सकेंगे। इस फीचर को यूज करने के लिए आपको सिर्फ अपना फोन दूसरे पर्सन के फोन के करीब लाना होगा।

5 Jun 202311:02:23 PM
फेसटाइम में आया 'वीडियो वॉइसमेल'

नए अपडेट के साथ फेसटाइम जल्द ही रिकॉर्ड किए गए मैसेज को सपोर्ट करेगा, जहां यूजर खुद की एक क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं और कॉल के लिए उपलब्ध नहीं होने पर दूसरों को भेज सकते हैं।

5 Jun 202310:59:43 PM
iOS 17 में Contact Poster फीचर

 iOS17 के साथ फोन ऐप को एक बड़ा अपग्रेड मिल रहा है, जिसमें प्रोफाइल पिक्चर्स और रंगीन, कस्टमाइज टेक्स्ट एलीमेंट के साथ एक नया कॉन्टैक्ट पोस्टर फीचर शामिल है। यह फीचर कॉन्टैक्ट कार्ड्स पर पेश किया जाएगा।

5 Jun 202310:56:38 PM
iOS 17 की घोषणा

Apple ने iOS 17 की घोषणा की , इसमें कई नए और बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए। 

 

5 Jun 202310:47:41 PM
M2 Max और M2 Ultra की घोषणा
blog images

Apple ने M2 मैक्स के साथ बिल्कुल नए, अपडेटेड मैक स्टूडियो की घोषणा की है, जो M1 मैक्स की तुलना में 25% तेज है और सबसे तेज इंटेल-पॉवर्ड मैक से 4 गुना तेज है। कंपनी ने M2 अल्ट्रा की भी घोषणा की है, जो M2 मैक्स चिप्स का 2X कॉम्बो है।

5 Jun 202310:38:44 PM
15 inch MacBook Air M2 की हुई घोषणा
blog images

Apple ने 15 inch MacBook Air M2 की घोषणा कर दी है, जिसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। 

5 Jun 202310:29:45 PM
स्टेज पर पहुंचे Tim cook
blog images

WWDC 2023 की शुरूआत करने के लिए टिम कुक स्टेज पर पहुंच गए है।

5 Jun 202310:26:20 PM
कैसे और कहां देखें WWDC 2023

कंपनी इसे अपनी वेबसाइट, ऐपल डेवलपर ऐप, ऐपल टीवी ऐप और यूट्यूब पर स्ट्रीम करेगी। जैसा कि हम बता चुकें हैं ये इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा और 2 घंटे से अधिक समय तक चल सकता है। हम इस इवेंट की लाइव अपडेट आपको देते रहेंगे। इसके बारे में जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

5 Jun 202310:21:23 PM
कब शुरू होगा इवेंट

WWDC 2023 आज रात 10:30 बजे शुरू होगा। इवेंट की शुरूआत कंपनी के CEO टिम कुक करेंगे। 

5 Jun 202310:15:41 PM
दुनिया भर के छात्रों से मिले Tim Cook
blog images

WWDC 2023 कीनोट से पहले Tim Cook दुनिया भर के छात्रों से मिले। ऐपल के सीईओ ने ट्वीट किया है कि वह छात्रों की एक टीम से मिले जो ऐप बना रहे हैं।

As we get ready to kick off #WWDC23 tomorrow, I met with students from all over the world who are creating apps that turn iPhone into musical instruments and bring the experience of reading braille to iPad through haptic feedback. Excited for what's to come! pic.twitter.com/LpOTFmPmvP

— Tim Cook (@tim_cook) June 5, 2023
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us