Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Blue Screen Of Death: दुनियाभर के विंडोज यूजर्स परेशान, बार-बार रीस्टार्ट हो रहे कंप्यूटर

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 01:24 PM (IST)

    Microsoft Outage हाल ही में क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण विंडोज में BSOD (ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ) एरर जनरेट हो रहा है। इससे ग्लोबल लेवल पर यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं और उनका सिस्टम शटडाउन हो रहा है। इससे यू.एस. और ऑस्ट्रेलिया में व्यवसाय बैंक और सरकारी कार्यालय सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। Microsoft इस बात से अवगत है इसके लिए काम कर रहा है।

    Hero Image
    विंडोज यूजर्स को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ से हो रही परेशानी, यहां जानें डिटेल

    टेक्नोलॉजी डेस्क,नई दिल्ली। दुनिया भर में लाखों लोग अपने काम के लिए विंडोज का उपयोग करते हैं। इनमें कई बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। लेकिन, विंडोज बनाने वाली माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी दिक्कतों के चलते कई विमान कंपनियों से लेकर बैंकों के कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।    

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई विंडोज यूजर खतरनाक ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का सामना कर रहे हैं, जिससे अचानक सिस्टम शटडाउन या रीस्टार्ट हो रहा है। Microsoft के अनुसार साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक का हालिया अपडेट इसका कारण हो सकता है। समस्या ये है कि दुनिया भर में लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। यहां हम आपको इस समस्या के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।

    यूजर्स को हो रही है ये समस्या ?

    • रिपोर्ट बताती हैं कि इस बग ने मुख्य रूप से अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में व्यवसायों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों को प्रभावित किया है।
    • सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तकनीकी समस्या के स्क्रीन शॉट साझा किए हैं। इसमें वे रिकवरी स्क्रीन पर फंसे हुए हैं। इसमें पॉप अप दिखाई दे रहे हैं, जैसे कि ऐसा लगता है कि विंडोज सही तरीके से लोड नहीं हुआ है। इसके बाद स्क्रीन शटडाउन या रिस्टार्ट हो जा रही है।

    यह भी पढ़ें - माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, विश्वभर की उड़ानें प्रभावित, बैंकों पर भी पड़ा असर

    क्या है ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ

    • BSOD एक गंभीर समस्या को दर्शाता है, जिसे ब्लैक स्क्रीन एरर या STOP कोड एरर के रूप में भी जाना जाता है।
    • यह विंडोज को अप्रत्याशित रूप से बंद करने के लिए मजबूर करता है।
    • इसमें आपको एक मैसेज दिखाई देता है, जिसमें लिखा होता है कि आपके कंप्यूटर को नुकसान से बचाने के लिए विंडोज को बंद कर दिया गया है।

    BSOD का समस्या से कैसे बचे?

    • ये एरर हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर में से किसी भी मूल के हो सकते हैं। अगर आपने हाल ही में नया हार्डवेयर इंस्टॉल किया है और BSOD का सामना किया है, तो उसे हटाकर अपने PC को रीस्टार्ट करने का प्रयास करें।
    • अगर फिर भी रिस्टार्ट में मुश्किल आती है, तो आप अपने सिस्टम को सेफ मोड में बूट कर सकते हैं।
    • इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके सिस्टम में लेटेस्ट Windows अपडेट इंस्टॉल होना चाहिए।
    • अगर फिर भी समस्या आती है तो ज्यादा सहायता के सहायता के लिए ऑनलाइन संसाधनों या तकनीकी सहायता से परामर्श करें।

    ब्लू स्क्रीन समस्या का समाधान

    आप Windows Get Help ऐप के भीतर एक इनबिल्ट ब्लू स्क्रीन समस्या को दूर कर सकते हैं, आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना है।

    • सबसे पहले अपनी Windows मशीन पर Get Help ऐप लॉन्च करें।
    • अब सर्च बार में, 'Troubleshoot BSOD error' टाइप करें।
    • इसके बाद बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

    यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki पर भी Microsoft के सर्वर डाउन का असर, पिछले 3 घंटे से काम ठप