Windows 7 हो रहा बंद, जानें अपग्रेड्स से लेकर बैकअप तक अब क्या करना है आपको
Windows 7 का युग अब आधिकारिक तौर से खत्म होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि Microsoft ने यूजर्स को नोटिफाई करना शुरू कर दिया है कि OS के इस वर्जन के लिए अब सपोर्ट नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर अपडेट हो या विंडोज का, हम सभी को अपडेट्स पसंद हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर अपडेट के साथ प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने का हमारा अनुभव और बेहतर होता है। लेकिन कुछ प्रोडक्ट्स कि इतनी आदत हो जाती है कि उसे छोड़ना हमें अच्छा ही नहीं लगता। ऐसा ही Microsoft Windows 7 के साथ है। Microsoft विंडोज 7 एक ऐसा ही ऑपरेटिंग सिस्टम है जो Windows 8 के आने के बाद भी पॉपुलर रहा। यही नहीं, आज भी कई यूजर्स Windows 7 को ही बेहतर मानते हैं।
Microsoft Windows 7
हालांकि, Windows 7 का युग अब आधिकारिक तौर से खत्म होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि Microsoft ने यूजर्स को नोटिफाई करना शुरू कर दिया है कि OS के इस वर्जन के लिए अब सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि- ''10 वर्षों के बाद, Windows 7 के लिए सपोर्ट 14 जनवरी 2020 को बंद होने जा रहा है। हमें पता है कि यह बदलाव थोड़ा मुश्किल होगा, इसलिए हम आपके हर प्रश्न का जवाब देने और आगे क्या करना है यह बताने के लिए आपकी मदद करेंगे।''
अगर आप विंडोज यूजर हैं तो आपके पास OS अपग्रेड करने के लिए पूरा एक साल है। अगर आप इस एक साल में अपना OS अपग्रेड नहीं करते हैं तो 2020 जनवरी कि शुरुआत से आपको सॉफ्टवेयर अपडेट्स, टेक्निकल सपोर्ट और सबसे महत्वपूर्ण, आपको सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने बंद हो जाएंगी। हालांकि, आप अपने PC पर Windows 7 का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इससे मालवेयर या वायरस का बड़ा रिस्क रहेगा। अप टू डेट रहने का बेस्ट तरीका यही रहेगा कि आप Windows 10 में स्विच कर लें। Windows 10 का बेस्ट अनुभव आपको नए PC पर ही मिलेगा।
नए OS में स्विच करने के लिए और सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए हो सकता है आपको कुछ सपोर्ट, डाटा, फाइल्स और डाक्यूमेंट्स का बैकअप पुराने सिस्टम से लेना पड़े। Microsoft इन सब का ध्यान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के जरिए रखेगा। इसमें Windows 10 PC में मूव करने कि डिटेल गाइड दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:
Samsung Galaxy M30 Vs Motorola One: बजट रेंज में कौन है बेहतर?
Xiaomi Mi 9X देगा Vivo V15 Pro को चुनौती, 48MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च
Samsung Galaxy Note 10 की बड़ी जानकारी आई सामने, नहीं होगा कोई बटन