विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 मार्च से WhatsApp सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा, सरकार क्यों लेकर आई ऐसा नियम?

Published: Thu, 26 Feb 2026 05:25 PM (IST)

केंद्र सरकार ने 'सिम बाइंडिंग' नियमों की 28 फरवरी की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई है। 1 मार्च से WhatsApp, Telegram, ...और पढ़ें

1 मार्च से WhatsApp सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा, सरकार ने नहीं बढ़ाई डेडलाइन

1 मार्च से WhatsApp सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा, सरकार ने नहीं बढ़ाई डेडलाइन 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि 'सिम बाइंडिंग' के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके बाद अब नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप नहीं चलेंगे।

इतना ही नहीं अगर आपने कंप्यूटर पर वॉट्सएप लॉगिन किया हुआ है तो ये भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे साइबर फ्रॉड करने वालों का पता लगाने में काफी मदद मिलेगी।

क्या है सिम बाइंडिंग?

दरअसल सिम बाइंडिंग एक सेफ्टी फीचर है जिसमें आपका मैसेजिंग एप आपके फिजिकल सिम कार्ड से ‘लॉक’ हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो आपका अकाउंट तभी चलेगा जब आपका रजिस्टर्ड सिम कार्ड फोन में इन्सर्ट होगा। सरकार का कहना है कि इससे हैकर्स और साइबर ठगों को आपका नंबर किसी और डिवाइस पर इस्तेमाल करने से रोका जा सकेगा।

1 मार्च 2026 से क्या चीजें बदलेंगी?

जानकारी के मुताबिक, 1 मार्च से जब कोई शख्स मैसेजिंग एप को सिम बाइंडिंग से कनेक्ट करेगा तो एप सिर्फ उसी डिवाइस पर ओपन होगा जिसमें वो रजिस्टर्ड सिम लगा हुआ है। फोन से सिम हटाने पर एप भी काम करना बंद कर देगा।

इसका मतलब है कि WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh जैसे एप्स पर लॉगिन अब सिम कार्ड की मौजूदगी पर ही कर पाएंगे। इतना ही नहीं WhatsApp Web जैसे डेस्कटॉप लॉगिन पर भी लिमिट लग जाएगी, जहां अब 6 घंटे में ऑटो-लॉगआउट हो जाएगा। इससे फर्जी लॉगिन और मिसयूज को रोकने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Flipkart-Amazon दे रहा क्रिकेट सीजन में 65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Sony और Samsung भी